LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests

वस्तुनिष्ठ प्रश्न — सभी विषय — पृष्ठ 10

वस्तुनिष्ठ प्रश्न के प्रकाशित विषयों और प्रश्नों की सूची — पृष्ठ 10 / 11। वांछित पन्ने का नाम चुनकर सीधे पढ़ें।

  1. समान कार्य के लिए समान वेतन ( Equal Pay for Equal Work) के सिद्धांत की संवैधानिक स्थिति के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है?
  2. सरकारिया आयोग (1983-88) द्वारा समवर्ती सूची के संबंध में की गई प्रमुख सिफारिशों में कौन-सी शामिल थी? 1. समवर्ती सूची को समाप्त कर सभी विषय राज्य सूची में डाल दिए जाएं। 2. केंद्र सरकार को समवर्ती सूची के किसी विषय पर कानून बनाने से पहले राज्य सरकारों से सक्रिय और प्रभावी परामर्श ( Active consultation) करना चाहिए। 3. समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बनाने का अधिकार केवल राज्य सभा को दिया जाए। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
  3. सरकारिया आयोग की सिफारिश पर वर्ष 1990 में गठित अंतर-राज्यीय परिषद (Inter-State Council) की संरचना में निम्नलिखित में से कौन-कौन शामिल हैं? 1. प्रधानमंत्री (अध्यक्ष) 2. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री 3. विधानमंडल वाले केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री तथा अन्य केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासक 4. प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
  4. सरकारी संपत्ति और आय के कराधान से छूट (Inter-governmental Tax Immunities) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. संघ की संपत्ति सामान्यतः राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले करों से मुक्त है, जब तक संसद अन्यथा प्रावधान न करे (अनुच्छेद 285)। 2. राज्य की संपत्ति और आय सामान्यतः केंद्रीय कराधान से मुक्त है (अनुच्छेद 289)। 3. राज्य द्वारा संचालित व्यापार या वाणिज्यिक उपक्रमों पर संसद कानून बनाकर केंद्रीय कर लगा सकती है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
  5. सरकारीया आयोग ( Sarkaria Commission) और पुंछी आयोग (Punchhi Commission) की प्रमुख सिफारिशों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. सरकारीया आयोग ने सिफारिश की कि अनुच्छेद 356 का प्रयोग केवल अंतिम विकल्प ( Rarest of rare cases) के रूप में किया जाना चाहिए। 2. पुंछी आयोग ने राज्यपालों के महाभियोग ( Impeachment of Governors) के लिए राज्य विधानमंडलों को अधिकार देने की सिफारिश की थी। 3. दोनों आयोगों ने अंतर-राज्यीय परिषद ( Inter-State Council) को एक सक्रिय और निरंतर कार्यरत संस्था बनाने की वकालत की। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
  6. सर्वानंद सोनोवाल बनाम भारत संघ (2005) मामले में उच्चतम न्यायालय ने किस अधिनियम को असंवैधानिक घोषित किया था?
  7. सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों द्वारा जारी की जाने वाली रिटों ( Writs) के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: 1. बंदी प्रत्यक्षीकरण ( Habeas Corpus) : सार्वजनिक और निजी दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध जारी की जा सकती है। 2. परमादेश ( Mandamus) : केवल सार्वजनिक कर्तव्यों के निर्वहन हेतु सार्वजनिक अधिकारियों के विरुद्ध, निजी व्यक्तियों या भारत के राष्ट्रपति/राज्यपाल के विरुद्ध नहीं। 3. प्रतिषेध (Prohibition) : केवल न्यायिक और अर्ध-न्यायिक निकायों के विरुद्ध, प्रशासनिक या विधायी निकायों के विरुद्ध नहीं। 4. अधिकार पृच्छा (Quo-Warranto) : किसी सार्वजनिक पद के अवैध दावे की जांच हेतु, जिसे केवल पीड़ित व्यक्ति ही नहीं बल्कि कोई भी जागरूक नागरिक मांग सकता है। उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
  8. सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न ऐतिहासिक निर्णयों और उनमें मूल संरचना घोषित किए गए तत्वों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: 1. इंदिरा गांधी बनाम राज नारायण (1975) : स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा विधि का शासन 2. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ (1980) : मौलिक अधिकारों और नीति निदेशक तत्वों के बीच संतुलन तथा न्यायिक समीक्षा 3. एस. आर. बोम्मई बनाम भारत संघ (1994) : धर्मनिरपेक्षता और संघवाद उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
  9. सशस्त्र बल अधिकरण (Armed Forces Tribunal - AFT) की स्थापना किस अधिनियम के तहत की गई थी?
  10. सांसदों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों की सामान्य अयोग्यता पर निर्वाचन आयोग की भूमिका के बारे में कौन-सा कथन सही है?
  11. सांसदों पर लोकपाल अधिकार क्षेत्र में कौन-सी संवैधानिक छूट लागू रहती है?
  12. साइमन कमीशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. इसे 1927 में निर्धारित समीक्षा अवधि से पहले नियुक्त किया गया। 2. इसके 7 सदस्यों में 2 भारतीय सदस्य थे। 3. इसने प्रांतों में द्वैध शासन समाप्त कर उत्तरदायी सरकार की दिशा में परिवर्तन सुझाया। सही कथन कौन-से हैं?
  13. साझा उच्च न्यायालय (Common High Court) के संदर्भ में बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) का क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र किन क्षेत्रों पर विस्तृत है?
  14. सामयिक अध्यक्ष (Speaker Pro Tem) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
  15. सामान्य विधेयक पर संसद के दोनों सदनों की 'संयुक्त बैठक' (Joint Sitting — अनुच्छेद 108) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. दूसरा सदन विधेयक अस्वीकार कर दे, संशोधनों पर अंतिम असहमति हो या छह महीने से अधिक कार्रवाई न करे तो संयुक्त बैठक की स्थिति बन सकती है। 2. संयुक्त बैठक की अध्यक्षता सामान्यतः लोकसभा अध्यक्ष करते हैं। 3. संयुक्त बैठक में निर्णय उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत से होता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
  16. सार्वजनिक उपक्रमों संबंधी समिति ( Committee on Public Undertakings - COPU) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. इस समिति का गठन वर्ष 1964 में कृष्ण मेनन समिति की सिफारिश पर किया गया था। 2. इसमें कुल 22 सदस्य (15 लोक सभा और 7 राज्य सभा) होते हैं। 3. समिति का अध्यक्ष केवल लोक सभा के सदस्यों में से ही नियुक्त किया जाता है। 4. यह समिति सार्वजनिक उपक्रमों के दैनिक प्रशासन या सरकारी नीति से जुड़े सामान्य मामलों की जांच नहीं करती। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
  17. सीएजी ( CAG) के लेखापरीक्षा क्षेत्राधिकार (Audit Jurisdiction) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
  18. सुपर्प्रीम कोर्ट की कॉलेजियम प्रणाली ( Collegium System) के विकास से जुड़े निम्नलिखित मामलों का सही कालानुक्रमिक क्रम क्या है? 1. प्रथम न्यायाधीश मामला (एस. पी. गुप्ता मामला) 2. द्वितीय न्यायाधीश मामला (सुप्रीम कोर्ट एडवोके ट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन) 3. तृतीय न्यायाधीश मामला (राष्ट्रपति संदर्भ / Special Reference 1 of 1998) नीचे दिए गए कू ट का प्रयोग कर सही क्रम चुनिए:
  19. सुभाष देसाई बनाम प्रधान सचिव, महाराष्ट्र राज्यपाल (महाराष्ट्र राजनीतिक संकट, 2023) मामले में उच्चतम न्यायालय की 5- न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने क्या महत्वपूर्ण सिद्धांत प्रतिपादित किए? Whip) और नेता की नियुक्ति का अधिकार मूल राजनीतिक दल (Political 1. दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता के प्रयोजनों के लिए व्हिप ( Party) के पास होता है, न कि उससे अलग हुए विधायिका दल (Legislature Party) के पास। 2. विधान सभा अध्यक्ष और भारत का निर्वाचन आयोग (ECI) एक साथ अपने-अपने क्षेत्राधिकार में क्रमशः अयोग्यता और वास्तविक चुनाव चिह्न के विवाद का निपटारा कर सकते हैं। 3. राज्यपाल के पास सदन में फ्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) कराने का कोई वैध आधार नहीं था क्योंकि केवल पार्टी के भीतर का आंतरिक असंतोष सरकार के अल्पमत में आने का प्रमाण नहीं है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
  20. स्थायी लोक अदालतों ( Permanent Lok Adalats) के संदर्भ में वर्ष 2002 के संशोधन द्वारा किए गए विशेष प्रावधानों पर विचार कीजिए: 1. स्थायी लोक अदालतों की स्थापना सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं ( Public Utility Services जैसे परिवहन, डाक, टेलीफोन, विद्युत, जल, अस्पताल आदि) से संबंधित विवादों के निपटारे के लिए की गई है। 2. यदि दोनों पक्षों के बीच सुलह या समझौता नहीं हो पाता है, तो भी स्थायी लोक अदालत को विवाद का गुण-दोष के आधार पर निर्णय (Decide on merits) करने का वैधानिक अधिकार है। 3. स्थायी लोक अदालत का निर्णय दोनों पक्षों पर अंतिम और बाध्यकारी होता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
  21. स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के बारे में सुप्रीम कोर्ट के दृष्टिकोण पर विचार कीजिए: 1. Indira Nehru Gandhi v. Raj Narain (1975) में free and fair elections को मूल ढांचे से जोड़ा गया। 2. संसद का चुनाव-संबंधी संशोधन भी मूल ढांचे की कसौटी पर न्यायिक समीक्षा से पूरी तरह बाहर नहीं है।
  22. स्वतंत्र निकायों (Independent Bodies) के संदर्भ में जिन्हें संविधान द्वारा 'लोकतांत्रिक व्यवस्था के सुरक्षा स्तंभ' कहा गया है, निम्नलिखित में से कौन-कौन शामिल हैं? 1. भारत का निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) 2. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India) 3. संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) 4. नीति आयोग (NITI Aayog) नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
  23. स्वतंत्र भारत में भाषाई आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य कौन-सा था?
  24. स्वर्ण सिंह समिति ने संविधान में 8 मौलिक कर्तव्यों को शामिल करने की सिफारिश की थी। निम्नलिखित में से कौन-सी सिफारिशें 42वें संशोधन द्वारा स्वीकार नहीं की गईं? 1. संसद द्वारा किसी भी कर्तव्य के अनुपालन न करने पर दंड या सजा का प्रावधान। 2. सजा या दंड लगाने वाले कानून को किसी भी मूल अधिकार के उल्लंघन के आधार पर अदालत में चुनौती न दी जा सके । 3. कर (Tax) अदा करना नागरिकों का एक मौलिक कर्तव्य होना चाहिए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
  25. हाल के वर्षों में राज्यों में राजनीतिक संकटों के दौरान दसवीं अनुसूची (दलबदल कानून) के क्रियान्वयन में उत्पन्न प्रमुख संवैधानिक चुनौतियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. सत्तारूढ़ दल के असंतुष्ट विधायकों द्वारा सामूहिक रूप से त्यागपत्र ( Resignation) देकर सदन की कुल संख्या कम करना और विपक्षी दल की सरकार बनवाना। 2. पीठासीन अधिकारी (स्पीकर) द्वारा अयोग्यता याचिकाओं पर महीनों या वर्षों तक निर्णय न लेना अथवा सत्तारूढ़ दल के पक्ष में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाना। 3. मूल राजनीतिक दल ( Original Political Party) और विधायिका दल (Legislature Party) के बीच विभाजन की स्थिति में आधिकारिक दल की पहचान का संकट। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
  26. AFSPA, 1958 की धारा 3 के तहत disturbed area घोषित करने की शक्ति किसके पास हो सकती है?
  27. All India Services के cadre officers की Central Deputation के वर्तमान Rule 6(1) के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. सामान्यतः Central Government और State Government की concurrence से cadre officer को केंद्र या अन्य specified body में deputation पर भेजा जाता है। 2. Rule 6(1) के पाठ में disagreement होने पर मामला Central Government द्वारा तय किया जाता है और संबंधित State Government को उसके निर्णय को प्रभावी करना होता है। 3. Central Deputation को लेकर केंद्र–राज्य मतभेद सहकारी संघवाद और cadre management का व्यावहारिक विवाद बने रहे हैं।
  28. Association for Democratic Reforms (2002) निर्णय का प्रमुख परिणाम क्या था?
  29. B. P. Singhal v. Union of India (2010) में राज्यपाल की पदमुक्ति के संबंध में Supreme Court ने क्या सिद्धांत स्थापित किया?
  30. CAG की ऑडिट शक्तियों की सीमाओं के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? 1. गुप्त सेवा व्यय में विस्तृत वाउचर की जगह सक्षम प्राधिकारी का प्रमाणपत्र स्वीकार किया जा सकता है। 2. वैधानिक निगमों/निकायों के ऑडिट में संबंधित स्थापना-कानून यह तय कर सकता है कि CAG की भूमिका प्रत्यक्ष, पूरक या सीमित होगी।
  31. CAG की संघ-स्तरीय रिपोर्टिंग और वित्तीय लेखा-परीक्षा के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. CAG Finance Accounts और Appropriation Accounts की जांच/प्रमाणन करता है। 2. CAG की रिपोर्टें केवल तीन स्थिर श्रेणियों तक संवैधानिक रूप से सीमित नहीं हैं; वित्तीय, अनुपालन और प्रदर्शन सहित अनेक रिपोर्टें हो सकती हैं। 3. संघ से संबंधित CAG रिपोर्टें राष्ट्रपति को दी जाती हैं, जो उन्हें संसद के समक्ष रखवाते हैं।
  32. CAG के कार्यकाल और स्वतंत्रता के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? 1. नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। 2. कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक, जो पहले हो। 3. हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश जैसी है। 4. पद छोड़ने के बाद केंद्र/राज्य सरकार के अधीन अन्य पद के लिए पात्र नहीं।
  33. CAG के पद के महत्व के बारे में डॉ. बी. आर. आंबेडकर का प्रसिद्ध दृष्टिकोण क्या था?
  34. CAG के वेतन और कार्यालयीय व्यय के बारे में कौन-सा कथन सही है?
  35. CAG संसद की किस समिति का 'मित्र, दार्शनिक और पथप्रदर्शक' कहा जाता है?
  36. CBI किस केंद्रीय प्रशासनिक विभाग के अधीन कार्य करती है?
  37. CBI के कानूनी आधार के बारे में कौन-सा कथन सही है?
  38. CBI निदेशक की नियुक्ति हेतु उच्च-स्तरीय चयन समिति में कौन शामिल हैं?
  39. Chief Election Commissioner and Other Election Commissioners Act, 2023 के तहत चयन समिति में कौन शामिल हैं? 1. प्रधानमंत्री 2. लोकसभा में विपक्ष के नेता या सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता 3. प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री 4. भारत के मुख्य न्यायाधीश
  40. Citizenship Act, 1955 की धारा 6A के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? 1. 1 जनवरी 1966 से पहले निर्दिष्ट क्षेत्र से असम आए और शर्तें पूरी करने वाले भारतीय मूल के व्यक्तियों को नागरिक माना गया। 2. 1 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 से पहले आए व्यक्तियों के लिए detection/registration की विशेष व्यवस्था है और detection के बाद 10 वर्ष तक मतदान-अधिकार पर रोक रहती है। 3. अक्टूबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 4:1 से धारा 6A की वैधता बरकरार रखी।
  41. Contempt of Courts Act, 1971 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से 'Criminal Contempt' में आ सकते हैं? 1. किसी न्यायालय के आदेश की जानबूझकर अवज्ञा मात्र। 2. ऐसा प्रकाशन जो न्यायालय की authority को scandalise या कम करे। 3. ऐसा कृत्य/प्रकाशन जो न्यायिक कार्यवाही के निष्पक्ष संचालन में बाधा डाले। 4. ऐसा कृत्य जो न्याय प्रशासन में अन्य प्रकार से हस्तक्षेप करे। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
  42. CVC की संरचना और कार्यकाल के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त। 2. कार्यकाल 4 वर्ष या 65 वर्ष, जो पहले हो। 3. पदावधि के बाद केंद्र/राज्य सरकार के अधीन आगे नियोजन के लिए पात्र नहीं।
  43. CVC को वैधानिक दर्जा किस वर्ष मिला?
  44. Disaster Management (Amendment) Act, 2025 के बाद कौन-सा नया प्रावधान जोड़ा गया?
  45. DSPE Act की धारा 6 और राज्य की सहमति के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? 1. सामान्यतः राज्य में CBI की DSPE शक्तियों के प्रयोग के लिए राज्य की सहमति चाहिए। 2. सामान्य सहमति वापस होने पर नए मामलों में विशिष्ट सहमति की जरूरत पड़ सकती है। 3. सुप्रीम कोर्ट/हाई कोर्ट द्वारा CBI जांच का आदेश दिए जाने पर राज्य सहमति आवश्यक नहीं।
  46. Election Symbols (Reservation and Allotment) Order, 1968 के तहत राष्ट्रीय दल की मान्यता के लिए कौन-सी वैकल्पिक शर्तें हैं? 1. कम-से-कम चार राज्यों में State Party की मान्यता। 2. चार या अधिक राज्यों में लोकसभा/विधानसभा चुनाव में कम-से-कम 6% वैध मत और साथ में लोकसभा में कम-से-कम 4 सीटें। 3. लोकसभा की कुल सीटों का कम-से-कम 2% जीतना और वे सदस्य कम-से-कम तीन राज्यों से निर्वाचित हों।
  47. Electoral Bonds मामले में सुप्रीम कोर्ट के 15 फरवरी 2024 के निर्णय के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. पाँच-न्यायाधीश संविधान पीठ ने योजना को सर्वसम्मति से असंवैधानिक ठहराया। 2. राजनीतिक चंदे की गुमनामी को मतदाता के सूचना-अधिकार के विरुद्ध माना गया। 3. कंपनियों के राजनीतिक चंदे पर 7.5% लाभ-सीमा हटाने वाले Companies Act संशोधन को भी असंवैधानिक ठहराया गया।
  48. Electoral Trusts Scheme के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? 1. Electoral Trust को निर्धारित योजना के अनुसार स्वीकृत कंपनी-संरचना में काम करना होता है। 2. कर-छूट के लिए उसे प्राप्त कुल अंशदान और पूर्व अधिशेष के निर्धारित आधार का कम-से-कम 95% पात्र पंजीकृत राजनीतिक दलों को वितरित करना होता है। 3. वह विदेशी इकाइयों और गैर-भारतीय नागरिकों से स्वतंत्र रूप से योगदान स्वीकार कर सकता है।
  49. EVM और VVPAT के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. EVM का पहला प्रयोग 1982 में केरल के Parur विधानसभा क्षेत्र में हुआ। 2. VVPAT का पहला प्रयोग 2013 में नागालैंड के Noksen उपचुनाव में हुआ। 3. वर्तमान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र/लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा खंड में पाँच यादृच्छिक मतदान केंद्रों की VVPAT पर्चियों का अनिवार्य मिलान किया जाता है।
  50. FRBM ढाँचे और 2026-27 की वर्तमान राजकोषीय स्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. FRBM Act, 2003 का मूल उद्देश्य राजकोषीय अनुशासन और मध्यम अवधि में घाटे/ऋण को नियंत्रित करना है; 3% fiscal-deficit लक्ष्य ऐतिहासिक FRBM लक्ष्य रहा है, लेकिन प्रत्येक वर्ष का वास्तविक बजटीय लक्ष्य उसी स्तर पर होना आवश्यक नहीं है। 2. 2018 के बाद FRBM ढाँचे में debt-to-GDP को प्रमुख fiscal anchor बनाया गया और विशेष परिस्थितियों में escape clause का प्रावधान है। 3. Union Budget 2026-27 में केंद्र का fiscal deficit 4.3% GDP और central government debt 55.6% GDP अनुमानित है, जबकि 2030 तक debt-to-GDP को 50±1% तक लाने का लक्ष्य बताया गया है। कौन-से कथन सही हैं?
  51. Governor की अध्यादेश-निर्माण शक्ति (अनुच्छेद 213) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. द्विसदनीय राज्य में अध्यादेश केवल तभी जारी हो सकता है जब दोनों सदन सत्र में न हों। 2. अध्यादेश-शक्ति राज्य विधानमंडल की विधायी क्षमता के सह-विस्तृत है। 3. पुनर्समवेत विधानमंडल के छह सप्ताह बाद अध्यादेश समाप्त हो जाता है, यदि पहले निरस्त/प्रतिस्थापित न हो। 4. कुछ विषयों पर राष्ट्रपति के निर्देश के बिना Governor अध्यादेश जारी नहीं कर सकता। सही उत्तर चुनिए:
  52. Governor के 'situational discretion' में निम्नलिखित में से कौन-सा शामिल नहीं है?
  53. Governor के संवैधानिक discretion से जुड़े निम्नलिखित कार्यों पर विचार कीजिए: 1. कुछ विधेयकों को राष्ट्रपति के विचारार्थ reserve करना। 2. राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल होने पर राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजना। 3. यदि किसी Governor को अनुच्छेद 239(2) के तहत निकटवर्ती Union Territory का Administrator भी नियुक्त किया गया हो, तो उस प्रशासनिक भूमिका में वह राज्य मंत्रिपरिषद की सलाह से स्वतंत्र हो सकता है। 4. Sixth Schedule के कुछ मामलों में Autonomous District/Regional Councils से संबंधित विशेष निर्णय करना। सही उत्तर चुनिए:
  54. GST परिषद की बैठक के लिए गणपूर्ति (quorum) कितनी है?
  55. GST परिषद की मतदान-व्यवस्था के बारे में कौन-सा कथन सही है?
  56. GST परिषद की संरचना के संदर्भ में कथनों पर विचार कीजिए: 1. केंद्रीय वित्त मंत्री अध्यक्ष हैं। 2. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सदस्य हैं। 3. प्रत्येक राज्य अपने वित्त/कराधान मंत्री या किसी अन्य मंत्री को नामित करता है। 4. राज्य-प्रतिनिधि सदस्य अपने में से किसी एक को उपाध्यक्ष चुनते हैं। सही उत्तर चुनिए।
  57. GST परिषद की स्थापना किस संविधान संशोधन और अनुच्छेद के तहत हुई?
  58. Gujral Doctrine का मूल दर्शन क्या था?
  59. I. R. Coelho v. State of Tamil Nadu (2007) में नौ-न्यायाधीशीय पीठ ने Ninth Schedule के बारे में क्या सिद्धांत स्थापित किया?
  60. Identity Politics में मतदान व्यवहार को कौन-से तत्व प्रभावित कर सकते हैं? 1. जातीय/उपजातीय लामबंदी 2. धार्मिक पहचान 3. भाषाई/प्रादेशिक पहचान 4. उप-क्षेत्रीय वंचना
  61. Keisham Meghachandra Singh (2020) में सुप्रीम कोर्ट ने दलबदल याचिकाओं पर क्या महत्वपूर्ण बात कही?
  62. Kihoto Hollohan v. Zachillhu (1992) के अनुसार कौन-से कथन सही हैं? 1. दलबदल अयोग्यता का निर्णय पीठासीन अधिकारी करता है। 2. वह इस भूमिका में न्यायाधिकरण-सदृश प्राधिकारी है। 3. उसका निर्णय हाई कोर्ट/सुप्रीम कोर्ट की न्यायिक समीक्षा से पूर्णतः बाहर नहीं है।
  63. L. Chandra Kumar v. Union of India (1997) में Administrative Tribunals के निर्णयों पर न्यायिक समीक्षा के बारे में क्या निर्णय दिया गया?
  64. Legislative Assembly के dissolution पर Bills के lapse होने के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. Assembly में pending Bill lapse हो जाता है। 2. Assembly द्वारा पारित लेकिन Legislative Council में pending Bill lapse हो जाता है। 3. Legislative Council में pending ऐसा Bill जिसे Assembly ने अभी पारित नहीं किया, Assembly dissolution से lapse नहीं होता। सही उत्तर चुनिए:
  65. Legislative Council की संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: 1. लगभग 1/3 — local authorities द्वारा निर्वाचित। 2. लगभग 1/12 — कम-से-कम तीन वर्ष पुराने graduates के electorate द्वारा। 3. लगभग 1/12 — निर्धारित स्तर की शिक्षण संस्थाओं में कम-से-कम तीन वर्ष से अध्यापन करने वाले teachers के electorate द्वारा। 4. लगभग 1/3 — Legislative Assembly के सदस्यों द्वारा ऐसे व्यक्तियों में से जो Assembly सदस्य नहीं हैं। 5. शेष लगभग 1/6 — Governor द्वारा मनोनीत। कितने युग्म सही हैं?
  66. Legislative Council की ordinary legislation पर अंतिम veto शक्ति के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?
  67. Lily Thomas v. Union of India (2013) का मुख्य चुनावी प्रभाव क्या था?
  68. Look East और Act East नीतियों के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. Look East की शुरुआत 1990 के दशक के प्रारंभ में पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार के दौरान हुई। 2. 2014 में Act East ने आर्थिक संपर्क के साथ रणनीतिक, सुरक्षा और connectivity आयामों को अधिक सक्रिय बनाया। 3. ASEAN और व्यापक Indo-Pacific इसका प्रमुख भौगोलिक फोकस हैं।
  69. Model Code of Conduct (MCC) की विधिक स्थिति के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. MCC अपने आप में संसद का पृथक दंडात्मक कानून नहीं है। 2. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से लागू होती है। 3. MCC से जुड़ा कोई आचरण यदि RPA, BNS या अन्य लागू कानून का उल्लंघन भी हो, तो वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
  70. Nabam Rebia v. Deputy Speaker (2016) में Governor की powers के संबंध में कौन-सा प्रमुख सिद्धांत सामने आया?
  71. National Integration Council (NIC) के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. 1961 के National Integration Conference के बाद इसका गठन हुआ। 2. यह अनुच्छेद 263 के तहत संवैधानिक निकाय है। 3. प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष होते हैं और इसमें सरकार, राज्यों, राजनीतिक दलों तथा सार्वजनिक जीवन के प्रतिनिधि शामिल किए जाते हैं।
  72. National Population Register (NPR) और National Register of Indian Citizens (NRIC/NRC) के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? 1. NPR देश के usual residents का रजिस्टर है, नागरिकता से स्वतंत्र। 2. NPR का वैधानिक आधार Citizenship Act, 1955 के तहत बने Citizenship (Registration of Citizens and Issue of National Identity Cards) Rules, 2003 हैं। 3. NPR को Census exercise के साथ अद्यतन किया जा सकता है, लेकिन इसका वैधानिक आधार Census Act, 1948 नहीं है।
  73. NCSC और NCST को अलग-अलग आयोगों में विभाजित करने वाला संविधान संशोधन कौन-सा था?
  74. NCSC, NCST और NCBC की वार्षिक रिपोर्टों के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों के समक्ष रिपोर्ट रखवाते हैं। 2. कार्रवाई तथा अस्वीकृत सिफारिशों के कारणों वाला ज्ञापन साथ रखा जाता है। 3. राज्य से संबंधित भाग राज्यपाल को भेजा जाता है, जो राज्य विधानमंडल के समक्ष रखवाते हैं।
  75. NCSC, NCST और NCBC की संवैधानिक संरचना में क्या समानता है? 1. प्रत्येक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य हैं। 2. नियुक्ति राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुहर वाले अधिपत्र से करते हैं। 3. सेवा-शर्त और कार्यकाल राष्ट्रपति द्वारा नियम से निर्धारित किए जाते हैं।
  76. NCSC, NCST और NCBC को शिकायत/जांच के दौरान किस न्यायालय जैसी शक्तियाँ प्राप्त हैं?
  77. NCST के अतिरिक्त विशिष्ट कार्यों में निम्नलिखित में से क्या शामिल है? 1. लघु वनोपज पर अधिकार संबंधी उपाय। 2. खनिज/जल संसाधनों पर जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा। 3. विकास परियोजनाओं से विस्थापित जनजातियों के पुनर्वास की निगरानी। 4. झूम खेती के विकल्प और आजीविका उपाय।
  78. NDMA का वैधानिक आधार और पदेन अध्यक्ष कौन है?
  79. NHRC की शक्तियों और सीमाओं के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? 1. जांच में दीवानी न्यायालय जैसी शक्तियां हैं। 2. सामान्यतः घटना से एक वर्ष के बाद जांच पर वैधानिक सीमा है। 3. सिफारिशें सलाहकारी हैं; NHRC स्वयं दंडादेश नहीं देता। 4. सशस्त्र बलों से जुड़े मामलों में इसकी प्रक्रिया सीमित है।
  80. NHRC के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की सिफारिश करने वाली समिति में कौन शामिल हैं? 1. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री 2. लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के उपसभापति 3. लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेता 4. भारत के मुख्य न्यायाधीश
  81. NHRC के पदेन/माने गए सदस्यों में कौन शामिल हैं? 1. NCM, NCSC, NCST, NCBC के अध्यक्ष 2. NCW और NCPCR के अध्यक्ष 3. दिव्यांगजनों के मुख्य आयुक्त 4. केंद्रीय सतर्कता आयुक्त
  82. NIA (Amendment) Act, 2019 ने कौन-से विस्तार किए? 1. भारत के बाहर कुछ अपराधों पर अधिकार-क्षेत्र 2. मानव तस्करी और नकली मुद्रा से जुड़े निर्दिष्ट अपराध 3. प्रतिबंधित हथियार, साइबर आतंकवाद और Explosive Substances Act से जुड़े अपराध
  83. NIA के गठन के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. 26/11 के बाद NIA Act, 2008 से स्थापना हुई। 2. यह केंद्रीय आतंकवाद-रोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी है। 3. यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
  84. NIA Act की धारा 11 के तहत Special Court की व्यवस्था के बारे में कौन-सा कथन सही है?
  85. NIA Special Court के निर्णय/सजा/आदेश के विरुद्ध अपील कहां जाती है?
  86. Non-Aligned Movement के संदर्भ में भारत के दृष्टिकोण के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. Non-alignment का अर्थ निष्क्रिय neutrality नहीं, बल्कि स्वतंत्र नीति-निर्णय था। 2. भारत 1961 के Belgrade प्रथम NAM Summit के संस्थापक नेताओं में था। 3. इसने शीत युद्ध में strategic autonomy का राजनीतिक स्थान बनाया।
  87. Official Languages Act, 1963 और उसके 1967 संशोधन के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? 1. 1965 के बाद भी संघ के आधिकारिक कार्यों के लिए हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी का उपयोग जारी रह सकता है। 2. कुछ निर्दिष्ट दस्तावेजों—जैसे संकल्प, सामान्य आदेश, नियम, अधिसूचना, रिपोर्ट, अनुबंध आदि—में हिंदी और अंग्रेजी दोनों का प्रयोग आवश्यक है। 3. किसी एक गैर-हिंदी राज्य की आपत्ति पर अंग्रेजी का प्रयोग स्वतः समाप्त हो जाता है।
  88. Panchsheel के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. 1954 के भारत-चीन तिब्बत संबंधी समझौते की प्रस्तावना में पाँच सिद्धांत व्यक्त हुए। 2. इनमें क्षेत्रीय अखंडता/संप्रभुता का सम्मान, अनाक्रमण, अहस्तक्षेप, समानता-पारस्परिक लाभ और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व शामिल हैं। 3. इन्हें मूलतः UN Security Council ने प्रतिपादित किया था।
  89. Part IV से बाहर स्थित निम्नलिखित संवैधानिक निर्देशों का सही मिलान कौन-सा है? 1. अनुच्छेद 335—SC/ST के सेवाओं और पदों के दावों पर प्रशासनिक दक्षता के साथ विचार। 2. अनुच्छेद 350A—प्राथमिक स्तर पर भाषाई अल्पसंख्यक बच्चों के लिए मातृभाषा में शिक्षा-सुविधाओं का प्रयास। 3. अनुच्छेद 351—हिंदी भाषा के प्रसार और विकास के लिए संघ का निदेश।
  90. PESA अधिनियम, 1996 के तहत ग्राम सभा तथा उपयुक्त स्तर की पंचायतों को दिए जाने वाले विशेष अधिकारों में निम्नलिखित में से कौन-से शामिल हैं? 1. लघु वनोपज का स्वामित्व। 2. गौण खनिजों के खनन पट्टे/पूर्वेक्षण लाइसेंस से पहले अनिवार्य सिफारिश। 3. अनुसूचित क्षेत्रों में भूमि के अवैध हस्तांतरण को रोकना और भूमि वापस दिलाने की कार्रवाई। 4. नशीले पदार्थों की बिक्री व उपभोग को विनियमित या प्रतिबंधित करना। सही कूट चुनिए:
  91. PIL के दुरुपयोग की आलोचना में प्रयुक्त व्यंग्यात्मक अभिव्यक्तियों में निम्नलिखित में से कौन-सी शामिल रही हैं? 1. Private Interest Litigation 2. Publicity Interest Litigation 3. Paisa Interest Litigation नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
  92. Political party registration और recognition के बीच कौन-से कथन सही हैं? 1. हर पंजीकृत दल मान्यता प्राप्त दल नहीं होता। 2. पंजीकरण RPA, 1951 की धारा 29A के तहत ECI करता है। 3. Registered Unrecognised Political Party को देशभर में स्वतः स्थायी reserved symbol मिलता है।
  93. President और Governor के discretionary powers की तुलना में कौन-सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है?
  94. Pressure Groups के बारे में कौन-से कथन सही हैं? 1. वे सामान्यतः स्वयं सत्ता ग्रहण करने के बजाय नीतियों को प्रभावित करना चाहते हैं। 2. भारत में कई दबाव समूह जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और व्यवसाय जैसी पहचानों से जुड़े रहे हैं। 3. S.E. Finer ने pressure groups के प्रभाव को 'Anonymous Empire' जैसी अभिव्यक्ति से वर्णित किया।
  95. Pressure Groups नीति-निर्माण को प्रभावित करने के लिए किन विधियों का प्रयोग कर सकते हैं? 1. Lobbying 2. धरना/हड़ताल/प्रदर्शन 3. मीडिया और जनमत अभियान 4. PIL/न्यायिक उपाय
  96. PUCL v. Union of India (2013) में सुप्रीम कोर्ट ने कौन-सा प्रमुख चुनावी निर्देश दिया?
  97. Punchhi Commission ने Governor की removal व्यवस्था के संदर्भ में कौन-सी विशिष्ट सिफारिश की थी?
  98. Rajya Sabha और State Legislative Council में मनोनयन के आधारों का प्रमुख अंतर क्या है?
  99. Rajya Sabha की तुलना में State Legislative Council की संवैधानिक स्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. Rajya Sabha के निर्वाचित सदस्य President election में और सभी सदस्य Vice-President election में भाग लेते हैं; Legislative Council के सदस्य इन संघीय चुनावों के electoral college का भाग नहीं हैं। 2. Parliament में ordinary Bill deadlock पर joint sitting का प्रावधान है, राज्यों में Assembly–Council deadlock के लिए joint sitting नहीं है। 3. Rajya Sabha Constitution Amendment Bill को रोक सकती है क्योंकि दोनों Houses की अलग special-majority approval आवश्यक है; Legislative Council को Union constitutional amendment पर ऐसी शक्ति नहीं है। सही उत्तर चुनिए:
  100. Representation of the People Act, 1950 मुख्यतः किससे संबंधित है?