स्वर्ण सिंह समिति ने संविधान में 8 मौलिक कर्तव्यों को शामिल करने की सिफारिश की थी। निम्नलिखित में से कौन-सी सिफारिशें 42वें संशोधन द्वारा स्वीकार नहीं की गईं? 1. संसद द्वारा किसी भी कर्तव्य के अनुपालन न करने पर दंड या सजा का प्रावधान। 2. सजा या दंड लगाने वाले कानून को किसी भी मूल अधिकार के उल्लंघन के आधार पर अदालत में चुनौती न दी जा सके । 3. कर (Tax) अदा करना नागरिकों का एक मौलिक कर्तव्य होना चाहिए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

UPSC प्रारंभिक परीक्षा अभ्यास · प्रश्न 24 / 50

भारतीय राजव्यवस्था — सेट 4प्रश्न 24 / 50

विकल्प

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 3
Cकेवल 1 और 3
D1, 2 और 3
सही उत्तर: D. 1, 2 और 3
स्वर्ण सिंह समिति की इन तीनों महत्वपूर्ण सिफारिशों (दंड का प्रावधान, न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा, और कर अदायगी का कर्तव्य) को कांग्रेस सरकार ने 42वें संशोधन में शामिल नहीं किया था।

इसी प्रश्न को अभ्यास मोड में खोलें