LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
UPSC CSE Mains · GS Paper 4

2023 · Q2(a)

10 अंक150 शब्दअध्याय 1

प्रश्न

“भ्रष्टाचार समाज में मूल मूल्यों (Core Values) की विफलता की अभिव्यक्ति है।” आपके विचार में समाज के मूल मूल्यों के उत्थान के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं?

प्रश्न की मांग एवं दृष्टिकोण

यह प्रश्न मानवीय मूल्यों और समाज की भूमिका से संबंधित है। भ्रष्टाचार
केवल एक प्रशासनिक या कानूनी समस्या नहीं है, बल्कि यह तब पनपता है जब समाज में 'ईमानदारी और संतोष' के स्थान पर 'भौतिकवाद और
किसी भी कीमत पर धन कमाने' को प्रतिष्ठा मिलने लगती है।

मॉडल उत्तर

भूमिका: भ्रष्टाचार कोई पृथक प्रशासनिक रोग नहीं है, बल्कि यह समाज के नैतिक ताने-बाने में आए क्षरण—जहाँ 'साधन की पवित्रता' के स्थान पर
'भौतिक सफलता और दिखावे' को सामाजिक सम्मान मिलने लगता है—का बाह्य लक्षण ( Manifestation) है।
मुख्य भाग:

मूल मूल्यों की विफलता भ्रष्टाचार को कैसे जन्म देती है? जब परिवार और समाज व्यक्ति के चरित्र के बजाय उसकी गाड़ी, बंगले और सत्ता
से उसकी प्रतिष्ठा मापते हैं, तब 'सत्यनिष्ठा', 'संतोष' (अपरिग्रह) और 'लोक-कल्याण' जैसे मूल मूल्य कमजोर पड़ जाते हैं और व्यक्ति शॉर्टकट
व रिश्वतखोरी की ओर बढ़ता है।
समाज में मूल मूल्यों के उत्थान हेतु ठोस उपाय:
1. पारिवारिक समाजीकरण में सुधार: माता-पिता बच्चों पर केवल 'अंकों और पैके ज' (रैट रेस) का दबाव बनाने के बजाय ईमानदारी और
सहानुभूति के संस्कार दें तथा स्वयं घर में काले धन या नियम तोड़ने का महिमामंडन न करें।

2. मूल्य-आधारित शिक्षा ( NEP 2020): विद्यालयों में नैतिक शिक्षा को केवल किताबी विषय न रखकर सामुदायिक सेवा (Community
Service), खेल भावना और महान सुधारकों के जीवन-प्रसंगों से जोड़ा जाए।
3. सामाजिक बहिष्कार एवं रोल मॉडलिंग: भ्रष्ट अधिकारियों और अपराधियों को सामाजिक समारोहों में सम्मानित करने के बजाय
ईमानदार शिक्षकों, वैज्ञानिकों और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों को समाज का आदर्श ( Role Model) बनाया जाए।
4. नागरिक चेतना एवं डिजिटल पारदर्शिता: 'रिश्वत न देने' की नागरिक प्रतिज्ञा और सोशल ऑडिट की संस्कृ ति को बढ़ावा देना।

निष्कर्ष: जैसा कि डॉ. कलाम ने कहा था, जब माता, पिता और शिक्षक मिलकर बाल-मन में 'सत्यनिष्ठा' का बीज बोएंगे, तभी समाज के मूल मूल्य
पुनर्जीवित होंगे और राष्ट्र भ्रष्टाचार से मुक्त हो सके गा।

मॉडल उत्तर स्रोत PDF पर आधारित है; पठनीयता के लिए टंकण, विराम-चिह्न और स्पष्ट OCR त्रुटियों का संपादकीय परिष्कार किया गया है। प्रश्न क्रमांक/शब्द-सीमा सत्यापन के बाद प्रकाशित हैं।