LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
UPSC CSE Mains · GS Paper 4

2022 · Q2(b)

10 अंक150 शब्दअध्याय 1

प्रश्न

यह माना जाता है कि मानवीय कार्यों में नैतिकता का पालन किसी संगठन/व्यवस्था के सुचारु कामकाज को सुनिश्चित करेगा। यदि हाँ, तो नैतिकता मानव जीवन में किसे बढ़ावा देना चाहती है? दिन-प्रतिदिन के कामकाज में उसके सामने आने वाले संघर्षों ( Conflicts) के समाधान में नैतिक मूल्य किस प्रकार सहायता करते हैं?

प्रश्न की मांग एवं दृष्टिकोण

यह प्रश्न सीधे सिलेबस के प्रथम बिंदु 'Essence and
Consequences of Ethics in Human Actions' पर आधारित है। इसमें बताना है कि नीतिशास्त्र का अंतिम लक्ष्य क्या है और दैनिक
नैतिक द्वंद्वों को सुलझाने में नैतिक मूल्य कैसे मार्गदर्शक बनते हैं।

मॉडल उत्तर

भूमिका: नीतिशास्त्र किसी भी मानवीय संगठन और समाज के लिए उस 'अदृश्य स्नेहक' ( Invisible Lubricant) की तरह कार्य करता है, जो
आपसी घर्षण और अविश्वास को समाप्त कर व्यवस्था के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करता है।

मुख्य भाग:

नैतिकता मानव जीवन में किसे बढ़ावा देना चाहती है? ( What Ethics Seeks to Promote):
1. सर्वोच्च मानवीय शुभ एवं सार्थक आनंद ( Summum Bonum & Eudaimonia): क्षणिक इंद्रिय सुख (Hedonism) से ऊपर
उठकर आत्म-संतुष्टि और सार्थक जीवन।
2. सामाजिक सामंजस्य एवं विश्वास ( Social Harmony & Trust): 'वसुधैव कु टुम्बकम्' और सह-अस्तित्व की भावना, जिससे
अराजकता (हॉब्स की प्राकृतिक अवस्था) रुकती है।

Human Dignity & Justice): समाज के अंतिम और सबसे कमजोर व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा
3. मानवीय गरिमा एवं न्याय (
(गांधीजी का जंतर/Talisman)।

Conflicts) के समाधान में नैतिक मूल्यों की भूमिका:
दैनिक संघर्षों (
निजी हित बनाम लोकहित का द्वंद्व: 'निःस्वार्थता' (Selflessness) और 'सत्यनिष्ठा' का मूल्य एक अधिकारी को अपने रिश्तेदार को
Conflict of Interest) से तुरंत बचा लेता है।
ठे का देने के प्रलोभन (
कठोर नियम बनाम मानवीय पीड़ा का द्वंद्व: 'करुणा' ( Compassion) और 'समानुभूति' का मूल्य प्रशासक को बिना दस्तावेज वाले
भूखे व्यक्ति को भोजन देने का रचनात्मक और वैध रास्ता खोजने में मदद करता है।
कार्यस्थल के अंतर्वैयक्तिक विवाद: 'सहिष्णुता' ( Tolerance) और 'वस्तुनिष्ठता' सहकर्मियों के मतभेदों को अहंकार का टकराव बनने
से रोकते हैं।

निष्कर्ष: इस प्रकार, नैतिक मूल्य अनिश्चितता और दबाव के क्षणों में व्यक्ति को भटकाव से बचाकर त्वरित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्णय लेने की
आंतरिक शक्ति प्रदान करते हैं।

UPSC CSE 2022 · Q3(a) · 10 अंक · 150 शब्द]

मॉडल उत्तर स्रोत PDF पर आधारित है; पठनीयता के लिए टंकण, विराम-चिह्न और स्पष्ट OCR त्रुटियों का संपादकीय परिष्कार किया गया है। प्रश्न क्रमांक/शब्द-सीमा सत्यापन के बाद प्रकाशित हैं।