2020 · Q1(b)
प्रश्न
“शिक्षा कोई निषेधाज्ञा नहीं है; यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास और सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी एवं व्यापक साधन है।” इस कथन के आलोक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 (NEP 2020) का परीक्षण कीजिए।
प्रश्न की मांग एवं दृष्टिकोण
यह प्रश्न मूल्य विकास में शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका से जुड़ा है।
'Injunction' का अर्थ है ऊपर से थोपा गया आदेश या रटंत नियम। सच्ची शिक्षा (स्वामी विवेकानंद और टैगोर के अनुसार) मनुष्य की अंतर्निहित
पूर्णता को बाहर निकालती है और समाज को बदलती है।
मॉडल उत्तर
भूमिका: शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थी पर बाहरी सूचनाएँ या कठोर आदेश ( Injunction) थोपना नहीं है, बल्कि उसके बौद्धिक,
भावनात्मक और नैतिक व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर उसे सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( NEP), 2020
इसी दर्शन को संस्थागत रूप देती है।
मुख्य भाग: NEP 2020 का कथन के आलोक में परीक्षण:
थोपे गए आदेश (Injunction) से स्वायत्तता और लचीलेपन की ओर:
रटंत प्रणाली की समाप्ति: 10+2 के कठोर ढाँचे के स्थान पर 5+3+3+4 की संज्ञानात्मक संरचना और परीक्षा के भय को कम कर समग्र
रिपोर्ट कार्ड (360- degree Assessment) लागू किया गया है।
Arts, Science, Commerce) के बीच के कृ त्रिम विभाजन को समाप्त कर
विषय चयन की स्वतंत्रता: कला, विज्ञान और वाणिज्य (
बहु-विषयक शिक्षा (Multidisciplinary Education) और 'मल्टीपल एंट्री-एग्जिट' की स्वायत्तता दी गई है।
व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का साधन:
प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल ( ECCE), मातृभाषा में शिक्षण, व्यावसायिक कौशल (Coding व इंटर्नशिप) के साथ-साथ 'सहानुभूति,
सत्यनिष्ठा, अहिंसा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण' जैसे मानवीय मूल्यों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।
सामाजिक परिवर्तन ( Social Transformation) का उपकरण:
वंचित वर्गों व ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए 'लैंगिक समावेशन कोष' ( Gender Inclusion Fund) और 'विशेष शिक्षा क्षेत्र' (SEZs) के
माध्यम से सामाजिक-आर्थिक असमानता को पाटने का लक्ष्य रखा गया है।
निष्कर्ष: यद्यपि इसके सफल क्रियान्वयन में शिक्षक प्रशिक्षण और डिजिटल डिवाइड जैसी चुनौतियाँ हैं, तथापि NEP 2020 शिक्षा को 'डिग्री बांटने
की फै क्ट्री' से बदलकर 'चरित्र और राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला' बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
UPSC CSE 2020 · Q5(b) · 10 अंक · 150 शब्द]
मॉडल उत्तर स्रोत PDF पर आधारित है; पठनीयता के लिए टंकण, विराम-चिह्न और स्पष्ट OCR त्रुटियों का संपादकीय परिष्कार किया गया है। प्रश्न क्रमांक/शब्द-सीमा सत्यापन के बाद प्रकाशित हैं।