LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
UPSC CSE Mains · GS Paper 4

2017 · Q5(b)

10 अंक150 शब्दअध्याय 1

प्रश्न

"यदि किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है और सुंदर मस्तिष्कों (Beautiful Minds) का राष्ट्र बनना है, तो मेरा दृढ़ता से मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य हैं जो बदलाव ला सकते हैं। वे हैं पिता, माता और शिक्षक।" — डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम। विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न की मांग एवं दृष्टिकोण

यह प्रश्न UPSC द्वारा 2017 और 2022 में दो बार पूछा गया है! यह
सिलेबस के उप-विषय 'मूल्य विकसित करने में परिवार और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका' का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है।

मॉडल उत्तर

भूमिका: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का यह कथन रेखांकित करता है कि भ्रष्टाचार का उन्मूलन केवल दंडात्मक कानूनों ( CBI,
लोकपाल) से संभव नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें बाल्यकाल के प्राथमिक और द्वितीयक समाजीकरण ( Primary & Secondary
Socialization) में निहित हैं, जिसके निर्माता माता, पिता और शिक्षक हैं।
मुख्य भाग: तीनों सदस्यों की परिवर्तनकारी भूमिका:

माता (प्रथम नैतिक गुरु): बालक के संवेगात्मक विकास ( Emotional Intelligence), करुणा, निस्वार्थ प्रेम और साझेदारी की पहली
पाठशाला माँ होती है। जीजाबाई द्वारा शिवाजी महाराज में स्वराज्य और नारी-सम्मान के मूल्य भरना इसका ऐतिहासिक प्रमाण है।
पिता (आचरण एवं उत्तरदायित्व का प्रतिमान): बच्चा पिता के बाहरी आचरण का सूक्ष्म अवलोकन ( Observational Learning) करता
है। यदि पिता घर में ईमानदारी की कमाई (हलाल/शुद्ध आय) लाता है और छोटों के साथ सम्मान से पेश आता है, तो बच्चे में स्वतः 'सत्यनिष्ठा'
और 'अपरिग्रह' विकसित होता है; इसके विपरीत भ्रष्ट पिता की संतान भ्रष्टाचार को सामान्य मानने लगती है।
शिक्षक (बौद्धिक एवं नागरिक शिल्पकार): शिक्षक बच्चे को पारिवारिक और जातिगत संकीर्णताओं से बाहर निकालकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण,
संवैधानिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से जोड़ता है (जैसे—चाणक्य द्वारा चंद्रगुप्त का निर्माण या डॉ. सर्वपल्ली राधाकृ ष्णन का आदर्श)।

निष्कर्ष: जब घर में माता-पिता अपने आचरण से 'ईमानदारी' जीते हैं और विद्यालय में शिक्षक अंकों के बजाय 'चरित्र निर्माण' को प्राथमिकता देते
हैं, तभी ऐसे 'सुंदर मस्तिष्क' तैयार होते हैं जो भविष्य में भ्रष्ट व्यवस्था को अस्वीकार कर एक शुचितापूर्ण राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

मॉडल उत्तर स्रोत PDF पर आधारित है; पठनीयता के लिए टंकण, विराम-चिह्न और स्पष्ट OCR त्रुटियों का संपादकीय परिष्कार किया गया है। प्रश्न क्रमांक/शब्द-सीमा सत्यापन के बाद प्रकाशित हैं।