LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
UPSC CSE Mains · GS Paper 4

2014 · Q1(b)

10 अंक150 शब्दअध्याय 1

प्रश्न

नीतिशास्त्र मानव जीवन में किसे बढ़ावा देना चाहता है? लोक प्रशासन (Public Administration) में यह और भी अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों है?

मॉडल उत्तर

नीतिशास्त्र मानव जीवन में सद्गुण, परस्पर विश्वास, न्याय, करुणा और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देकर समाज को शांतिपूर्ण और
सार्थक बनाना चाहता है। लोक प्रशासन में इसका अत्यधिक महत्व होने के कारण: (1) विशाल विवेकाधीन शक्ति ( Discretionary
Power): लोक सेवकों के पास पुलिस, राजस्व और नीति-निर्माण की अपार शक्ति होती है; नीतिशास्त्र के बिना यह शक्ति भ्रष्टाचार और
तानाशाही में बदल सकती है (लॉर्ड एक्टन)। (2) सार्वजनिक धन के न्यासी (Trustees of Public Funds): प्रशासक जनता के कर (Tax)
के पैसे का प्रबंधन करते हैं, जहाँ कानूनी अंकेक्षण के साथ नैतिक शुचिता (Probity) अनिवार्य है। (3) अंतिम व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव: एक
अधिकारी के एक हस्ताक्षर से करोड़ों वंचितों का भविष्य तय होता है; केवल नैतिक संवेदनशीलता ही उसे लालफीताशाही से ऊपर उठाकर
'लोक-सेवक' बनाती है।

मॉडल उत्तर स्रोत PDF पर आधारित है; पठनीयता के लिए टंकण, विराम-चिह्न और स्पष्ट OCR त्रुटियों का संपादकीय परिष्कार किया गया है। प्रश्न क्रमांक/शब्द-सीमा सत्यापन के बाद प्रकाशित हैं।