2014 · Q1(a)
प्रश्न
“सभी मनुष्य खुशी (Happiness) की आकांक्षा रखते हैं।” क्या आप सहमत हैं? आपके लिए खुशी का क्या अर्थ है? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
मॉडल उत्तर
हाँ, अरस्तू के शब्दों में "खुशी (Eudaimonia) ही मानव जीवन का परम लक्ष्य और अर्थ है।" मनुष्य का प्रत्येक सचेत कार्य—
चाहे वह धन कमाना हो, संबंध बनाना हो या संन्यास लेना—प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दुःख की निवृत्ति और सुख/खुशी की प्राप्ति के लिए ही
होता है। मेरे लिए खुशी का अर्थ: खुशी केवल इंद्रियजन्य क्षणिक सुख ( Hedonism/Pleasure) नहीं है, बल्कि यह 'अर्थपूर्ण उद्देश्य,
आंतरिक शांति और दूसरों के जीवन में सकारात्मक योगदान' से उत्पन्न स्थायी आत्म-संतुष्टि है। उदाहरण: (1) एक महंगी वस्तु खरीदने का
सुख कुछ दिनों में समाप्त हो जाता है (Hedonic Treadmill), किंतु किसी जरूरतमंद छात्र की शिक्षा में मदद करने या एक प्रशासक के रूप
में किसी गरीब विधवा को पेंशन दिलाने से जो संतोष मिलता है, वह स्थायी खुशी देता है। (2) जब हमारे विचार, वाणी और कर्म में सामंजस्य
होता है, तब अपराध-बोध से मुक्त निर्मल मन ही सच्ची खुशी का स्रोत बनता है।
मॉडल उत्तर स्रोत PDF पर आधारित है; पठनीयता के लिए टंकण, विराम-चिह्न और स्पष्ट OCR त्रुटियों का संपादकीय परिष्कार किया गया है। प्रश्न क्रमांक/शब्द-सीमा सत्यापन के बाद प्रकाशित हैं।