2014 · Q5(a)
प्रश्न
“वर्तमान समाज व्यापक विश्वास की कमी (Trust Deficit) से ग्रस्त है।” व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण के लिए इस स्थिति के क्या परिणाम हैं? स्वयं को विश्वसनीय बनाने के लिए आप व्यक्तिगत स्तर पर क्या कर सकते हैं?
मॉडल उत्तर
आधुनिक समाज में संस्थाओं, मीडिया, राजनेताओं और यहाँ तक कि पड़ोसियों के बीच भी गहरा 'ट्रस्ट-डेफिसिट' दिखाई देता है।
इसके परिणाम: (1) व्यक्तिगत स्तर पर: अकेलापन, असुरक्षा, चिंता, वैवाहिक व पारिवारिक विघटन और मानसिक तनाव। (2) सामाजिक
स्तर पर: सामाजिक पूंजी का ह्रास, भीड़ द्वारा हिंसा (अफवाहों के कारण), कर-चोरी, सरकारी योजनाओं (जैसे टीकाकरण) के प्रति संदेह और
उच्च निगरानी लागत। स्वयं को विश्वसनीय ( Trustworthy) बनाने के व्यक्तिगत उपाय: (1) कथनी और करनी की एकता (Walk the
Talk): जो वादा करें उसे समय पर पूरा करें; झूठे आश्वासन न दें। (2) पारदर्शिता और गलती स्वीकारने का साहस: अपनी भूल को छिपाने के
बजाय ईमानदारी से स्वीकार करना। (3) गोपनीयता का सम्मान और पीठ पीछे निंदा न करना: दूसरों के विश्वास और राज़ की रक्षा करना तथा
स्वार्थ से ऊपर उठकर निष्पक्ष व्यवहार करना।
मॉडल उत्तर स्रोत PDF पर आधारित है; पठनीयता के लिए टंकण, विराम-चिह्न और स्पष्ट OCR त्रुटियों का संपादकीय परिष्कार किया गया है। प्रश्न क्रमांक/शब्द-सीमा सत्यापन के बाद प्रकाशित हैं।