2026 Prelims PYQ · प्रश्न 79

‘X’, भारत के संविधान के भाग III के अनुच्छेद 13 में यथा उपबंधित, ‘विधि’ शब्द के अर्थ पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहा था। ‘X’ ने स्पष्ट किया…

‘X’, भारत के संविधान के भाग III के अनुच्छेद 13 में यथा उपबंधित, ‘विधि’ शब्द के अर्थ पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहा था। ‘X’ ने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान में ‘विधि’ शब्द का अर्थ अत्यधिक व्यापक है। इसमें अध्यादेश, आदेश तथा नियम और विनियम भी सम्मिलित हैं। ‘Y’ ने ध्यान दिलाया कि अनुच्छेद 13 में ‘विधि’ शब्द के अंतर्गत भारत के राज्यक्षेत्र में विधि का बल रखने वाली रूढ़ि या प्रथा भी सम्मिलित है, जिससे ‘X’ सहमत नहीं था।
(a)विधि की व्याख्या में, ‘X’ सही है, जिसमें रूढ़ि को सम्मिलित न किए जाने के बारे में उसके विचार भी सम्मिलित हैं।
(b)‘Y’ का यह विचार कि ‘विधि’ में रूढ़ि सम्मिलित है, सही नहीं है।
(c)‘X’ और ‘Y’ दोनों के विचार सही हैं।
(d)केवल ‘Y’ का विचार सही है।

उत्तर और व्याख्या

सही उत्तर(d) केवल ‘Y’ का विचार सही है

संवैधानिक आधार

  • अनुच्छेद 13(3)(a) में ‘विधि’ की समावेशी परिभाषा है। इसमें अध्यादेश, आदेश, उपविधि, नियम, विनियम, अधिसूचना के साथ ऐसी रूढ़ि या प्रथा भी सम्मिलित है जिसे भारत के राज्यक्षेत्र में विधि का बल प्राप्त है।
  • इसलिए ‘Y’ का कथन सही है और ‘X’ का रूढ़ि/प्रथा को बाहर मानना गलत है।
अनुच्छेद 13 ट्रैप: ‘Law’ केवल संसद/विधानमंडल का अधिनियम नहीं; विधि का बल रखने वाली custom/usage भी इसके दायरे में आती है।