प्रश्न 9 10 अंक · 1×10
निम्न अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए:
- परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए।
- यह भोजन दस आदमी के लिए है।
- दिवाकर वैद्य को नाड़ी का ज्ञान अच्छा है।
- उसने एक मोती का हार दिया।
- रविवार के दिन छुट्टी रहती है।
- दिल्ली के अंदर मलेरिया का जोर है।
- वह आप से आप चला गया।
- कई रेलवे कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है।
- सुधा का स्वभाव रेखा की तरह है।
- मुझे आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है।