LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
70वीं BPSC मुख्य परीक्षा · 25 अप्रैल 2025

सामान्य हिन्दी

9 प्रश्न100 अंक3 घंटेअर्हक
न्यूनतम 30% अंक आवश्यकअंक अंतिम मेधा में नहीं जुड़ते
प्रश्न 130 अंक

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए:

  1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020
  2. कृत्रिम बुद्धिमत्ता: वरदान या अभिशाप
  3. बेरोजगारी की समस्या और आज का युवा
  4. शिक्षक और शिक्षार्थी: बदलते नैतिक मूल्य
  5. किसान समाज: समस्या और समाधान
  6. साहित्य और सांस्कृतिक मूल्य
प्रश्न 215 अंक

दिए गए अवतरण का लगभग एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

अवतरण का केंद्रीय विचार साहित्य की जीवनदायिनी शक्ति है। इसमें साहित्य को ऐसी संजीवनी के रूप में देखा गया है जो पतनशील समाजों और राष्ट्रों में चेतना जगाती है, उन्हें गौरव प्रदान करती है और सांस्कृतिक अस्तित्व की रक्षा करती है। लेखक के अनुसार जो व्यक्ति या समाज साहित्य के सृजन, संवर्धन और प्रेम से विमुख रहता है, वह अंततः अपने ही सामाजिक और सांस्कृतिक आधार को कमजोर करता है; इसलिए श्रेष्ठ साहित्य की वृद्धि प्रत्येक समर्थ व्यक्ति का दायित्व है।

नोट: मूल प्रश्न में विस्तृत गद्यांश दिया गया था; यहाँ उसका अर्थ-संरक्षित रूप प्रस्तुत है।

प्रश्न 315 अंक · 3×5

निम्न मुहावरे-लोकोक्तियों में से किन्हीं पाँच के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए:

  1. अभिमन्यु मरण
  2. कंचन बरसना
  3. अँगूठी का नगीना
  4. काफूर होना
  5. धींगा-मस्ती बँध जाना
  6. छत्तीस का आँकड़ा होना
  7. थूक से सत्तू सानना
  8. घोड़ों का घर कितनी दूर
  9. गयी माँगने पूत, खो आई भरतार
  10. छूछा कोई न पूछे
प्रश्न 45 अंक · 1×5

निम्न में से किन्हीं पाँच शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए:

इंद्र, आम, कृपा, तलवार, तोता, पंक, बुद्धि, रंक, निज, हेय।

प्रश्न 55 अंक · 1×5

निम्न में से किन्हीं पाँच शब्दों के विलोम लिखिए:

अकाल, अलभ्य, क्रूर, बेचैन, तनय, प्राची, रत, श्यामा, शस्त्र, अश्लील।

प्रश्न 610 अंक

संज्ञा की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को समझाइए।

अथवा: विशेषण की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को समझाइए।
प्रश्न 75 अंक · 1×5

निम्न में से किन्हीं पाँच शब्दों का संधि-विच्छेद करते हुए संधि का नाम लिखिए:

नयनाभिराम, कदापि, अनुभूति, महर्षि, महौषध, अध्ययन, अनुकृति, चयन, गायक, नमस्ते।

प्रश्न 85 अंक

वाच्य की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 910 अंक · 1×10

निम्न अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए:

  1. परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए।
  2. यह भोजन दस आदमी के लिए है।
  3. दिवाकर वैद्य को नाड़ी का ज्ञान अच्छा है।
  4. उसने एक मोती का हार दिया।
  5. रविवार के दिन छुट्टी रहती है।
  6. दिल्ली के अंदर मलेरिया का जोर है।
  7. वह आप से आप चला गया।
  8. कई रेलवे कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है।
  9. सुधा का स्वभाव रेखा की तरह है।
  10. मुझे आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है।
प्रश्नपत्र कोड: 02/GO/CC/M-2025-01
प्रश्न और प्रश्नपत्र देखें
  1. प्रश्न 1: निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020…
  2. प्रश्न 2: दिए गए अवतरण का लगभग एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उपयुक्त शीर्षक दीजिए। अवतरण का केंद्रीय…
  3. प्रश्न 3: निम्न मुहावरे-लोकोक्तियों में से किन्हीं पाँच के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए: अभिमन्यु…
  4. प्रश्न 4: निम्न में से किन्हीं पाँच शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए: इंद्र, आम, कृपा, तलवार, तोता, पंक,…
  5. प्रश्न 5: निम्न में से किन्हीं पाँच शब्दों के विलोम लिखिए: अकाल, अलभ्य, क्रूर, बेचैन, तनय, प्राची, रत,…
  6. प्रश्न 6: संज्ञा की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को समझाइए। अथवा: विशेषण की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को…
  7. प्रश्न 7: निम्न में से किन्हीं पाँच शब्दों का संधि-विच्छेद करते हुए संधि का नाम लिखिए: नयनाभिराम, कदापि,…
  8. प्रश्न 8: वाच्य की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को स्पष्ट कीजिए।
  9. प्रश्न 9: निम्न अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए: परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए। यह भोजन दस आदमी के लिए है…