LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
अभ्यास से समझ तक

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-संग्रह • पृष्ठ 19

एक सवाल हल कीजिए, उसका कारण समझिए, फिर आगे बढ़िए। करंट अफेयर्स, विषयवार अध्ययन और विगत वर्षों के प्रश्न अब एक जगह।

4666 प्रश्न संग्रह में3816 प्रश्न उत्तर और व्याख्या सहित
आज कितना अभ्यास करेंगे?

छोटे कदम, बेहतर तैयारी

विषय चुनकर शुरू करें। उत्तर के साथ व्याख्या पढ़ें और कठिन प्रश्न दोहराएँ।

सत्र में प्रश्नों की संख्या

361–380 / 4666 प्रश्न

प्रश्न-संग्रह

प्रश्न खोलकर हल करें
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2021मुद्रा के अवमूल्यन का प्रभाव अनिवार्य रूप से क्या होता है?विदेशी बाजार में घरेलू निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ती है।घरेलू मुद्रा का विदेशी मू…
मुद्रा के अवमूल्यन का प्रभाव अनिवार्य रूप से क्या होता है?
  1. विदेशी बाजार में घरेलू निर्यात की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ती है।
  2. घरेलू मुद्रा का विदेशी मूल्य बढ़ता है।
  3. व्यापार संतुलन सुधरता ही है।
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(a) केवल 1

क्यों?

  • अवमूल्यन से निर्यात तुलनात्मक रूप से सस्ता हो सकता है; व्यापार संतुलन का सुधरना अनिवार्य नहीं।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2019मुद्रा संकट के जोखिम को घटाने वाले कारक:आईटी क्षेत्र की विदेशी मुद्रा आयसरकारी व्यय में वृद्धिप्रवासी भारतीयों की प्रेषण राशि
मुद्रा संकट के जोखिम को घटाने वाले कारक:
  1. आईटी क्षेत्र की विदेशी मुद्रा आय
  2. सरकारी व्यय में वृद्धि
  3. प्रवासी भारतीयों की प्रेषण राशि
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(b) केवल 1 और 3

क्यों?

  • विदेशी मुद्रा आय और रेमिटेंस बाहरी भुगतान क्षमता मजबूत करते हैं।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2022मुद्रास्फीति-सूचकांकित बॉन्ड के लाभों पर विचार कीजिए: सरकार अपनी उधारी पर कूपन दर कम रख सकती है।निवेशक को मुद्रास्फीति की अनिश्चितता से सुरक्षा म…
मुद्रास्फीति-सूचकांकित बॉन्ड के लाभों पर विचार कीजिए:
  1. सरकार अपनी उधारी पर कूपन दर कम रख सकती है।
  2. निवेशक को मुद्रास्फीति की अनिश्चितता से सुरक्षा मिलती है।
  3. इन पर ब्याज और पूँजीगत लाभ कर-मुक्त होते हैं।
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(a) केवल 1 और 2

क्यों?

  • ऐसे बॉन्ड मूलधन/प्रतिफल को मुद्रास्फीति से जोड़कर वास्तविक मूल्य की रक्षा करते हैं।
  • सामान्य कर प्रावधान लागू होते हैं; ब्याज और पूँजीगत लाभ स्वतः कर-मुक्त नहीं होते।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2017मौद्रिक नीति समिति (MPC) के संदर्भ में:यह RBI की नीतिगत ब्याज दर तय करती है।यह 12 सदस्यों की समिति है और हर वर्ष पुनर्गठित होती है।इसकी अध्यक्षता…
मौद्रिक नीति समिति (MPC) के संदर्भ में:
  1. यह RBI की नीतिगत ब्याज दर तय करती है।
  2. यह 12 सदस्यों की समिति है और हर वर्ष पुनर्गठित होती है।
  3. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करते हैं।
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(a) केवल 1

क्यों?

  • MPC छह सदस्यीय समिति है और RBI गवर्नर इसकी अध्यक्षता करते हैं।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2020यदि RBI विस्तारवादी मौद्रिक नीति अपनाए तो वह क्या नहीं करेगा?SLR घटानाMSF दर बढ़ानाबैंक दर व रेपो दर घटाना
यदि RBI विस्तारवादी मौद्रिक नीति अपनाए तो वह क्या नहीं करेगा?
  1. SLR घटाना
  2. MSF दर बढ़ाना
  3. बैंक दर व रेपो दर घटाना
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(b) केवल 2

क्यों?

  • MSF दर बढ़ाना ऋण महँगा करता है, इसलिए विस्तारवादी रुख के विपरीत है।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2017राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि (NIIF) के संदर्भ में:यह नीति आयोग का अंग है।उस समय इसका कोष 4,00,000 करोड़ रुपये था।
राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना निधि (NIIF) के संदर्भ में:
  1. यह नीति आयोग का अंग है।
  2. उस समय इसका कोष 4,00,000 करोड़ रुपये था।
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(d) कोई नहीं

क्यों?

  • NIIF अलग निवेश मंच है और दिए गए कोष संबंधी आंकड़े भी गलत थे।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2017राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में कौन शामिल हो सकता है?
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में कौन शामिल हो सकता है?
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(c) राज्य सरकार के वे कर्मचारी जो राज्य की अधिसूचित तारीख के बाद सेवा में आए

क्यों?

  • राज्यों के नए कर्मचारी संबंधित अधिसूचना के अनुसार NPS में आते हैं; सशस्त्र बलों पर अलग व्यवस्था थी।
BPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्थाराष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से संबंधित सही कथन कौन-सा है?
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से संबंधित सही कथन कौन-सा है?
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(a) NPS को PFRDA विनियमित करता है

व्याख्या

  • NPS का नियमन Pension Fund Regulatory and Development Authority करता है।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2017राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति के संदर्भ में:यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPS के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराती है।औद्योगिक नीति एवं संवर्धन…
राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार नीति के संदर्भ में:
  1. यह दोहा विकास एजेंडा और TRIPS के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराती है।
  2. औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग IPR के लिए नोडल एजेंसी था।
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(c) दोनों

क्यों?

  • दोनों कथन 2016 की IPR नीति से मेल खाते हैं।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2026रियल-वर्ल्ड एसेट्स (RWA) टोकनाइज़ेशन के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं? टोकनाइज़ेशन एक प्रक्रिया है जिसमें ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी …
रियल-वर्ल्ड एसेट्स (RWA) टोकनाइज़ेशन के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
  1. टोकनाइज़ेशन एक प्रक्रिया है जिसमें ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए रियल वर्ल्ड एसेट्स को डिजिटल टोकन में बदला जाता है।
  2. रियल वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइज़ेशन, 24×7 पहुँच प्रदान करता है, जिससे वित्तीय समावेशन का संवर्धन होता है।
  3. रियल वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइज़ेशन, भारत में लोगों को उच्च संवृद्धि निवेश के अवसरों तक पहुँच प्रदान करेगा।
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(a) 1, 2 और 3

कथनवार विश्लेषण

  • कथन 1 सही: भूमि, अचल संपत्ति, स्वर्ण, बॉन्ड या अन्य वास्तविक परिसंपत्तियों से जुड़े अधिकारों को ब्लॉकचेन/वितरित बहीखाता पर डिजिटल टोकनों के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
  • कथन 2 सही: टोकनाइज़ेशन से आंशिक स्वामित्व और चौबीसों घंटे डिजिटल पहुँच जैसी सुविधाएँ संभव हो सकती हैं, जिससे छोटे निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है।
  • कथन 3 सही: उच्च न्यूनतम निवेश वाली कुछ परिसंपत्तियों को छोटे-छोटे हिस्सों में टोकन के रूप में उपलब्ध कराने से अधिक लोगों की पहुँच बढ़ सकती है। इसका अर्थ सुनिश्चित उच्च प्रतिफल नहीं है।
ध्यान दें: टोकनाइज़ेशन “उच्च लाभ की गारंटी” नहीं देता; यह मुख्यतः स्वामित्व/अधिकार को डिजिटल, विभाज्य और हस्तांतरणीय रूप देता है।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2019रुपये की गिरावट रोकने के लिए सरकार/RBI का कौन-सा कदम सबसे कम संभावित है?
रुपये की गिरावट रोकने के लिए सरकार/RBI का कौन-सा कदम सबसे कम संभावित है?
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(d) विस्तारवादी मौद्रिक नीति

क्यों?

  • विस्तारवादी नीति रुपये पर और दबाव डाल सकती है।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2017लघु वित्त बैंकों का उद्देश्य क्या है?छोटे व्यवसायों को ऋणछोटे व सीमांत किसानों को ऋणविशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को उद्यम शुरू कराने…
लघु वित्त बैंकों का उद्देश्य क्या है?
  1. छोटे व्यवसायों को ऋण
  2. छोटे व सीमांत किसानों को ऋण
  3. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को उद्यम शुरू कराने हेतु प्रोत्साहन
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(a) केवल 1 और 2

क्यों?

  • SFB का मुख्य लक्ष्य छोटे व्यवसाय, छोटे किसान और कम-सेवित वर्गों को वित्तीय सेवाएँ देना है।
करंट अफेयर्स • अर्थव्यवस्थावर्तमान Index of Core Industries के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: इसका आधार वर्ष 2022–23 है।लौह अयस्क (Iron Ore) को शामिल करने के ब…

वर्तमान Index of Core Industries के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसका आधार वर्ष 2022–23 है।
  2. लौह अयस्क (Iron Ore) को शामिल करने के बाद core industries की संख्या नौ है।
  3. रिफाइनरी उत्पाद का weight Electricity से अधिक है।
  4. September 2026 ICI growth 7.9% रही।
उत्तर और पूरी व्याख्या

सही उत्तर: (a) केवल 1, 2 और 4

कथन 3 गलत है। नई series में Electricity का weight 30.932% है, जबकि रिफाइनरी उत्पाद का 22.572%।

UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2019वाणिज्यिक बैंक की परिसंपत्ति में क्या शामिल नहीं है?
वाणिज्यिक बैंक की परिसंपत्ति में क्या शामिल नहीं है?
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(b) जमा

क्यों?

  • ग्राहकों की जमा बैंक की देनदारी है, परिसंपत्ति नहीं।
BPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2025वार्षिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार कौन-सा कथन सही है?
वार्षिक आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार कौन-सा कथन सही है?
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(a) 2021-22 के बाद ग्रामीण महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर में वृद्धि शहरी महिलाओं से अधिक रही

क्यों?

  • ग्रामीण महिला श्रम बल भागीदारी में वृद्धि शहरी महिला भागीदारी से अधिक रही; अन्य दोनों कथन सही नहीं थे।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2018वास्तविक GNP और प्रति व्यक्ति GNP बढ़ने के बावजूद विकास न माना जाए, यदि—
वास्तविक GNP और प्रति व्यक्ति GNP बढ़ने के बावजूद विकास न माना जाए, यदि—
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(c) गरीबी और बेरोजगारी बढ़ें

क्यों?

  • आर्थिक विकास में आय के साथ मानव कल्याण और रोजगार भी महत्त्वपूर्ण हैं।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2026विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पत्तन, भारत के समुद्री व्यापार और संभार तंत्र (लॉजिस्टिक्स) नीति में संरचनात्मक परिवर्तन को किस रूप/किन रूपों में…
विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पत्तन, भारत के समुद्री व्यापार और संभार तंत्र (लॉजिस्टिक्स) नीति में संरचनात्मक परिवर्तन को किस रूप/किन रूपों में निरूपित करता है?
  1. तटीय पोत परिवहन पर निर्भरता को कम करने और विदेशी सहयोग की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए केवल एक घरेलू कार्गो केंद्र के रूप में कार्य करना।
  2. मुख्यतः यात्री क्रूज पर्यटन और विरासत पोत परिवहन पर केंद्रित करते हुए एक समुद्री विरासत गंतव्य के रूप में केरल की पहचान (प्रोफाइल) को बढ़ाना।
  3. अपनी प्राकृतिक गहराई (डीप ड्राफ्ट) और रणनीतिक अवस्थिति का लाभ उठाते हुए विदेशी यानांतरण (ट्रांस-शिपमेंट) पत्तनों पर निर्भरता को कम करना, राजस्व बनाए रखने को बढ़ाना, और क्षेत्रीय समुद्री व्यापार में भारत को पुनः स्थापित करना।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(d) केवल 3

रणनीतिक महत्त्व

  • विझिनजाम का मुख्य उद्देश्य घरेलू कार्गो तक सीमित रहना नहीं, बल्कि भारत के लिए गहरे पानी वाला अंतर्राष्ट्रीय container trans-shipment hub बनना है।
  • यह मुख्यतः cruise/heritage tourism परियोजना नहीं है।
  • लगभग 20 मीटर प्राकृतिक गहराई और अंतर्राष्ट्रीय पूर्व–पश्चिम समुद्री मार्ग के निकटता इसे बड़े कंटेनर पोत संभालने और विदेशी trans-shipment hubs पर निर्भरता घटाने में सक्षम बनाती है।
भारत का उद्देश्य: Colombo/Singapore/Salalah जैसे विदेशी trans-shipment hubs की ओर जाने वाले भारतीय कंटेनर यातायात का हिस्सा देश में बनाए रखना।
UPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2023वित्त में ‘बीटा’ का अर्थ क्या है?
वित्त में ‘बीटा’ का अर्थ क्या है?
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(d) किसी शेयर की समग्र शेयर बाजार की तुलना में उतार-चढ़ाव मापने वाला संख्यात्मक मान

क्यों?

  • बीटा किसी प्रतिभूति की बाजार के प्रति संवेदनशीलता/अस्थिरता मापता है।
  • बीटा 1 से अधिक होने पर शेयर सामान्यतः बाजार से अधिक अस्थिर माना जाता है।
BPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्था • 2019वित्तीय वर्ष 2018–19 में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार कितना था?
वित्तीय वर्ष 2018–19 में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार कितना था?
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(d) ₹28,55,882 करोड़

व्याख्या

  • BPSC की अंतिम उत्तर-कुंजी के अनुसार सही उत्तर (d) ₹28,55,882 करोड़ है।
BPSC विगत वर्ष • अर्थव्यवस्थावित्तीय वर्ष 2021–22 में भारत का कर-GDP अनुपात कितना था?
वित्तीय वर्ष 2021–22 में भारत का कर-GDP अनुपात कितना था?
उत्तर और पूरी व्याख्या
सही उत्तर(b) 11.7%

व्याख्या

  • BPSC की अंतिम कुंजी में 11.7% सही उत्तर है।