डिजिटल रुपया से आप क्या समझते हैं? इस संदर्भ में भारत की केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की कार्यप्रणाली और प्रगति की व्याख्या कीजिए।
GS Paper 3
भारत जैसे देश में वित्तीय समावेशन सामाजिक और आर्थिक समावेशन का अभिन्न अंग है—इस विचार का परीक्षण कीजिए। RBI के वित्तीय समावेशन सूचकांक की उपयोगिता पर भी प्रकाश डालिए।
भारतीय कृषि में आरम्भ किए गए विभिन्न प्रौद्योगिकी मिशनों का वर्णन कीजिए तथा खाद्य सुरक्षा में उनकी भूमिका का परीक्षण कीजिए।
कृषि उपज विपणन की अक्षमता के लिए जिम्मेदार कारकों की व्याख्या कीजिए। ई-कॉमर्स इस अक्षमता को कम करने में कैसे सहायता करता है?
दो उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट कीजिए कि जैव-प्रौद्योगिकी ने भारतीय किसानों को नाशवान फसलों के प्रसंस्करण में किस प्रकार सहायता की है।
फास्ट ब्रीडर रिएक्टर और तापीय परमाणु रिएक्टर में अंतर कीजिए। कलपक्कम में विकसित भारत के प्रथम स्वदेशी प्रोटोटाइप FBR के संदर्भ में ‘क्रिटिकलिटी’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए। स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य के लिए इसके क्या निहितार्थ हैं?
भारत के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में ‘तेज अवसंरचना विकास’ और ‘आपदा-जोखिम न्यूनीकरण’ के बीच विरोधाभास का प्रबंधन किस प्रकार किया जा सकता है? उपयुक्त उदाहरण दीजिए।
कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैवविविधता ढाँचे के उद्देश्य और लक्ष्यों की चर्चा कीजिए। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं और पहलों का उपयुक्त उदाहरणों सहित उल्लेख कीजिए।
फेक न्यूज़ और दुष्प्रचार भारत में आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए किस प्रकार खतरा उत्पन्न करते हैं? सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 से संबंधित संशोधनों की प्रमुख विशेषताओं की चर्चा कीजिए।
लद्दाख चीन और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक रूप से स्थित है। स्थानीय लोगों का विश्वास जीतने के उपाय के रूप में केंद्र सरकार के सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम और सेना की नागरिक कार्रवाइयों की चर्चा कीजिए। लद्दाख के लिए संविधान की छठी अनुसूची लागू करने की माँग पर भी चर्चा कीजिए।
भारत की ऊर्जा सुरक्षा की प्रमुख चुनौतियों की व्याख्या कीजिए। आर्थिक वृद्धि और स्थिरता के साथ ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आप कौन-से उपाय सुझाएँगे?
भारत में स्टार्टअप उद्यमिता, नवाचार और रोजगार को किस प्रकार बढ़ावा दे रहे हैं? उनके कार्यकरण में वैश्विक और घरेलू चुनौतियों की चर्चा कीजिए और उपयुक्त उपाय सुझाइए।
भारतीय कृषि खाद्य-अभाव से खाद्य-अधिशेष की स्थिति तक किस प्रकार परिवर्तित हुई है? कृषि विविधीकरण के लिए लागू सरकारी नीतियों की व्याख्या कीजिए।
भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सब्सिडी और सहायता की चर्चा कीजिए। WTO के कृषि समझौते से संबंधित मुद्दों का परीक्षण कीजिए।
‘मिशन दृष्टि’ की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 3 मई 2026 को प्रक्षेपित उपग्रह में प्रयुक्त इमेजिंग तकनीकों की चर्चा कीजिए। इसे विश्व का अपनी तरह का प्रथम उपग्रह क्यों माना जा रहा है?
एजेंटिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्या है? इसकी कार्यप्रणाली समझाइए। उपयुक्त उदाहरणों सहित इसके अनुप्रयोगों का वर्णन कीजिए तथा इसके लाभ, जोखिम और चुनौतियों की चर्चा कीजिए।
भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की चुनौतियाँ क्या हैं? सरकारी नीतिगत ढाँचे की चर्चा कीजिए। दिल्ली और इंदौर के सफलता/विफलता उदाहरणों के माध्यम से उनकी प्रमुख पहलों का विश्लेषण कीजिए।
“सामुदायिक भागीदारी प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला है।” भारत से उपयुक्त उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिए। सामुदायिक भागीदारी की चुनौतियों और इसे मजबूत करने के उपायों की चर्चा कीजिए।
जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन उग्रवाद और अस्थिरता के प्रमुख कारकों में रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख कीजिए। अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति से पहले और बाद की स्थिति तथा मुख्यधारा में लाने पर उसके सकारात्मक प्रभावों की चर्चा कीजिए।
भारत में आतंक वित्तपोषण के प्रमुख स्रोतों के रूप में जाली मुद्रा और धन-शोधन की चर्चा कीजिए। इन्हें नियंत्रित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे उपायों का उल्लेख कीजिए। FATF की भूमिका और सदस्य देशों द्वारा अनुपालन की पद्धतियों पर प्रकाश डालिए।