मौर्य इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए अशोक के अभिलेखों के महत्व का विश्लेषण कीजिए।
GS Paper 1
औपनिवेशिक प्रशासन और भारत में शिक्षा पर मैकाले के मिनट के प्रभाव की चर्चा कीजिए।
गांधीवादी आंदोलनों का महत्व उन जनसमूहों में निहित था जिन्हें उन्होंने संगठित किया। स्पष्ट कीजिए।
फूजीवारा प्रभाव क्या है? उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की गति और तीव्रता पर इसके प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
“टुंड्रा क्षेत्र पारिस्थितिक रूप से नाजुक, पर आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।” इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
मरुस्थलीकरण और भूमि क्षरण में पवनजनित प्रक्रियाओं की भूमिका की चर्चा कीजिए।
“दक्षिण एशिया में जल संसाधन एक संपदा भी हैं और संघर्ष का स्रोत भी।” उदाहरणों सहित इस कथन का परीक्षण कीजिए।
सांप्रदायिकता और क्षेत्रवाद की चुनौतियों के बावजूद विविधता में एकता भारतीय समाज की परिभाषित विशेषता बनी हुई है। टिप्पणी कीजिए।
आप दिव्यांगता को किस प्रकार समझते हैं? इस संबंध में भारत में समावेशी नीतिगत ढाँचे की आवश्यकता को पुष्ट कीजिए।
क्या आप मानते हैं कि डिजिटल प्रौद्योगिकी सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
विजयनगर स्थापत्य अतीत की परंपराओं और समकालीन प्रथाओं के समन्वय का उदाहरण है। उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
भारतीय राज्यों का भाषाई पुनर्गठन नीचे से उठे जन-दबाव द्वारा प्रेरित था। टिप्पणी कीजिए।
औपनिवेशिक शासन द्वारा छोड़ी गई क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने के लिए भारत ने नियोजित अर्थव्यवस्था का मॉडल अपनाया। टिप्पणी कीजिए।
लू, चिनूक और फॉन पवनों की तुलना उनके प्रसार-क्षेत्र, प्रकृति और जलवायवीय प्रभावों के आधार पर कीजिए।
भारत में जलवायु-स्मार्ट कृषि और खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने में उपग्रह-आधारित प्रौद्योगिकियों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए।
“वैश्विक व्यापार का केन्द्र धीरे-धीरे अटलांटिक क्षेत्र से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की ओर स्थानांतरित हो रहा है।” परीक्षण कीजिए।
भारत में मानव-प्रेरित भूमि-उपयोग परिवर्तन के प्रमुख कारकों और उनके भौगोलिक परिणामों का विश्लेषण कीजिए।
क्या शहरी भारत में जाति समाप्त हो रही है? उदाहरणों सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
समकालीन भारत में जनसांख्यिकीय संक्रमण की चुनौतियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों के संदर्भ में भारतीय युवाओं पर वैश्वीकरण के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।