UPSC Mains 2025

GS Paper 3

20 प्रश्न250 अंक3 घंटे
प्रश्न 1–10: 150 शब्द · 10 अंकप्रश्न 11–20: 250 शब्द · 15 अंक
प्रश्न 110 अंक · 150 शब्द

भारत के विशेष सन्दर्भ में मानव विकास सूचकांक (एच डी आई) तथा असमानता-समायोजित मानव विकास सूचकांक (आई एच डी आई) में भेद कीजिए। आई एच डी आई को समावेशी संवृद्धि का एक बेहतर सूचक क्यों समझा जाता है?

प्रश्न 210 अंक · 150 शब्द

भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष वे कौन-सी चुनौतियाँ हैं जब विश्व स्वतंत्र व्यापार तथा बहुपक्षीयता से दूर होकर संरक्षणवाद तथा द्विपक्षीयता की ओर बढ़ रहा है? इन चुनौतियों का सामना किस तरह किया जा सकता है?

प्रश्न 310 अंक · 150 शब्द

भारत में किसानों द्वारा उच्च मूल्य वाली फसलों के चयन के निर्णय को प्रभावित करने वाले कारकों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 410 अंक · 150 शब्द

भारत में कृषि वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के क्षेत्र तथा महत्व की विस्तार से व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 510 अंक · 150 शब्द

भारत में संलयन ऊर्जा कार्यक्रम का पिछले कुछ दशकों में निरंतर क्रमिक-विकास हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय संलयन ऊर्जा परियोजना – अंतर्राष्ट्रीय तापाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (आई टी ई आर) में भारत के योगदान का उल्लेख कीजिए। वैश्विक ऊर्जा के भविष्य के लिए इस परियोजना की सफलता के क्या निहितार्थ होंगे?

प्रश्न 610 अंक · 150 शब्द

भारत, वर्ष 2047 तक स्वच्छ प्रौद्योगिकी के माध्यम से ऊर्जा स्वतंत्रता कैसे प्राप्त कर सकता है? जैव-प्रौद्योगिकी इस प्रयास में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है?

प्रश्न 710 अंक · 150 शब्द

कार्बन अवशोषण (कैप्चर), उपयोग तथा भंडारण (सी सी यू एस) से क्या आशय है? जलवायु परिवर्तन से निपटने में सी सी यू एस की संभावित भूमिका क्या है?

प्रश्न 810 अंक · 150 शब्द

भारत में तटीय जलभृत में समुद्री जल घुसपैठ एक मुख्य चिंता का विषय है। समुद्री जल घुसपैठ के क्या कारण हैं तथा ऐसी आपदा का सामना करने के उपचारात्मक उपाय क्या हैं?

प्रश्न 910 अंक · 150 शब्द

आतंकवाद एक वैश्विक महाविपत्ति है। यह भारत में किस रूप में प्रकट हुआ है? समसामयिक उदाहरणों से व्याख्या कीजिए। राज्य द्वारा कौन-से जवाबी उपाय अपनाए गए हैं? समझाइए।

प्रश्न 1010 अंक · 150 शब्द

भारत सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि वामपंथी उग्रवाद (एल डब्ल्यू ई) 2026 तक समाप्त कर दिया जाएगा। आप एल डब्ल्यू ई से क्या समझते हैं तथा जनता इससे किस प्रकार प्रभावित है? एल डब्ल्यू ई को समाप्त करने के लिए सरकार ने क्या उपाय किए हैं?

प्रश्न 1115 अंक · 250 शब्द

समझाइए कि किस प्रकार राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (एफ एच आई) भारत में राज्यों के राजकोषीय प्रदर्शन के आकलन के उपकरण के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। किस प्रकार यह राज्यों को विवेकपूर्ण तथा संधारणीय राजकोषीय नीतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा?

प्रश्न 1215 अंक · 250 शब्द

उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पी एल आई) योजना के तर्काधार की विवेचना कीजिए। इसकी क्या उपलब्धियाँ हैं? किस प्रकार इस योजना की कार्य-पद्धति तथा परिणामों में सुधार किया जा सकता है?

प्रश्न 1315 अंक · 250 शब्द

भारत में घटते भूजल के लिए उत्तरदायी कारकों का परीक्षण कीजिए। भूजल में ऐसी क्षीणता को कम करने के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?

प्रश्न 1415 अंक · 250 शब्द

भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विस्तार का परीक्षण कीजिए। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में रोजगार अवसरों को सृजित करने हेतु, सरकार द्वारा किए गए उपायों का विस्तार से उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 1515 अंक · 250 शब्द

नैनो-प्रौद्योगिकी कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उन्नति कैसे प्रदान करती है? यह प्रौद्योगिकी कैसे किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के उत्थान में सहायक हो सकती है?

प्रश्न 1615 अंक · 250 शब्द

भारत ने एक सेमीकंडक्टर विनिर्माण केन्द्र बनने का लक्ष्य रखा है। भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग के सामने क्या चुनौतियाँ हैं? भारत सेमीकंडक्टर मिशन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 1715 अंक · 250 शब्द

खनिज संसाधन देश की अर्थव्यवस्था के लिए आधारभूत हैं तथा इनका खनन द्वारा शोषण होता है। खनन को पर्यावरणीय आपदा क्यों समझा जाता है? खनन द्वारा पैदा होने वाली पर्यावरणीय आपदा को कम करने हेतु आवश्यक उपचारात्मक उपायों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 1815 अंक · 250 शब्द

पेरिस समझौता (2015) के अंतर्गत, भारत की जलवायु वचनबद्धताओं पर समीक्षा लिखिए तथा बताइए कि उन्हें किस प्रकार कॉप26 (2021) में और अधिक दृढ़ता प्रदान की गई है। इस दिशा में, किस प्रकार पहली बार भारत द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को 2022 में अद्यतन किया गया है?

प्रश्न 1915 अंक · 250 शब्द

उत्तर-पूर्वी राज्यों में आन्तरिक सुरक्षा एवं शांति प्रक्रिया में कौन-सी प्रमुख चुनौतियाँ हैं? विगत एक दशक में सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सहमति-पत्रों तथा शांति समझौतों के रूप में ली गई पहलों का खाका खींचिए।

प्रश्न 2015 अंक · 250 शब्द

भारत के समुद्री व्यापार के संरक्षण के लिए समुद्री सुरक्षा क्यों अत्यावश्यक है? समुद्री तथा तटीय सुरक्षा की चुनौतियों तथा आगे बढ़ने के मार्ग पर चर्चा कीजिए।