“नवपाषाण युग इस काल में हुए महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों के कारण एक क्रांति का प्रतिनिधित्व करता है।” परीक्षण कीजिए।
इतिहास वैकल्पिक — प्रश्नपत्र 1
दिए गए मानचित्र पर अंकित स्थानों की पहचान कर प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों में टिप्पणी लिखनी है। स्थान-संकेत:
- नवपाषाणिक स्थल
- माता और शिशु की टेराकोटा प्रतिमा का स्थल
- गुप्तकालीन सिक्कों का भंडार
- वनस्पति अवशेषों का स्थल
- मिट्टी-ईंट के मंच वाला हड़प्पा स्थल
- मौर्यकालीन जलाशय स्थल
- मैत्रक वंश की राजधानी
- गोदीवाड़ा (Dockyard)
- शैलाश्रय
- पत्थर-कुल्हाड़ी निर्माण केंद्र
- सातवाहन अभिलेख स्थल
- अशोक का लघु शिलालेख
- बौद्ध स्तूप
- मध्यपाषाणिक स्थल
- लौह गलाने की कार्यशाला
- महापाषाणिक स्थल
- सूर्य को समर्पित मंदिर स्थल
- रोमन कारखाना स्थल
- मूवर कोइल (तीन मंदिर) का स्थल
- महापाषाण शिला स्थल
सिंधु-सरस्वती सांस्कृतिक क्षेत्र में समरूपता और विविधता दोनों दिखाई देती हैं। चर्चा कीजिए।
भाषाओं के तुलनात्मक अध्ययन, पुरातात्त्विक स्रोतों और वैदिक साहित्य के विशाल भंडार से भारतीय इतिहास में आर्य समस्या को निर्धारित करने में किस प्रकार सहायता मिलती है? चर्चा कीजिए।
संगम साहित्य प्राचीन दक्षिण भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं की खिड़की के रूप में किस सीमा तक कार्य करता है?
मौर्य काल में प्रदर्शित साम्राज्यवादी विचारधारा की रूपरेखा का विश्लेषण कीजिए।
पूर्व-गुप्त काल की तुलना में गुप्तकालीन महिलाओं की स्थिति का मूल्यांकन कीजिए।
भक्ति आंदोलन के सिद्धांतों, प्रसार और प्रभाव का विश्लेषण कीजिए।
प्रारंभिक दक्षिण भारतीय मंदिर स्थापत्य की तुलना में चोलों के अधीन मंदिर स्थापत्य किस सीमा तक अधिक परिष्कृत और भव्य हुआ?
क्या यह कहना सही है कि उत्तर-गुप्त काल भारत में धार्मिक संप्रदायों के विस्तार के लिए उल्लेखनीय था?
भारतीय सामंतवाद के विभिन्न प्रतिपादकों की चर्चा कीजिए।
भारतीय समाज के बारे में अल-बिरूनी के आकलन की कमियों का परीक्षण कीजिए।
इतिहास के महत्त्वपूर्ण स्रोत के रूप में सूफी साहित्य के महत्त्व की चर्चा कीजिए।
दिल्ली सल्तनत के पतन के लिए आप किन कारकों को जिम्मेदार मानते हैं?
अलाउद्दीन खिलजी की कृषि नीति का उद्देश्य मध्यस्थों की शक्तियों पर अंकुश लगाना था। इस उद्देश्य के लिए अपनाए गए उपायों का परीक्षण कीजिए।
जहाँगीर के शासनकाल में मुगल दरबार की राजनीति में नूरजहाँ की भूमिका की चर्चा कीजिए।
बलबन ने दिल्ली सल्तनत के ‘विस्तार’ की अपेक्षा ‘सुदृढ़ीकरण’ को क्यों प्राथमिकता दी?
यूरोपीय चित्रकला की कौन-सी विशेषताएँ मुगल लघुचित्रों में समाहित की गईं?
मराठों ने मुगल साम्राज्य की अखंडता के लिए महत्त्वपूर्ण खतरा उत्पन्न किया। चर्चा कीजिए।
“हैदर अली साम्राज्य बनाने के लिए पैदा हुआ था और टीपू सुल्तान उसे खोने के लिए।” टिप्पणी कीजिए।
रणजीत सिंह के अधीन सिख शक्ति के उदय का विश्लेषण कीजिए।
मुगल स्थापत्य का चरित्र समन्वयवादी था। टिप्पणी कीजिए।
18वीं शताब्दी में भारत की अर्थव्यवस्था जड़ नहीं थी। चर्चा कीजिए।
अकबर के अधीन मुगल राज्य की प्रकृति की चर्चा कीजिए।