जी.डी.पी. में विनिर्माण क्षेत्र, विशेषकर एम.एस.एम.ई., की बढ़ी हुई हिस्सेदारी तेज आर्थिक संवृद्धि के लिए आवश्यक है। इस संबंध में सरकार की वर्तमान नीतियों पर टिप्पणी कीजिए।
GS Paper 3
भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटलीकरण की स्थिति क्या है? इस संबंध में आने वाली समस्याओं का परीक्षण कीजिए और सुधार के लिए सुझाव दीजिए।
कृषि उत्पादों के उत्पादन एवं विपणन में ई-तकनीक किसानों की किस प्रकार मदद करती है? समझाइए।
भारत में भूमि सुधार के उद्देश्यों एवं उपायों को बताइए। आर्थिक मापदंडों के अंतर्गत भूमि जोत पर भूमि-सीमा नीति को कैसे एक प्रभावी सुधार माना जा सकता है?
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की अवधारणा का परिचय दीजिए। AI क्लिनिकल निदान में कैसे मदद करता है? क्या स्वास्थ्य सेवा में AI के उपयोग से व्यक्ति की निजता को खतरा हो सकता है?
उन विभिन्न तरीकों पर चर्चा कीजिए जिनसे सूक्ष्मजीव वर्तमान ईंधन की कमी से पार पाने में मदद कर सकते हैं।
बाँधों की विफलता हमेशा प्रलयकारी होती है, विशेष रूप से नीचे की ओर। बाँध-विफलता के विभिन्न कारणों का विश्लेषण कीजिए और बड़े बाँधों की विफलता के दो उदाहरण दीजिए।
तेल प्रदूषण क्या है? समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर इसके प्रभाव क्या हैं? भारत जैसे देश के लिए तेल प्रदूषण विशेष रूप से किस प्रकार हानिकारक है?
आतंकवाद-प्रभावित क्षेत्रों में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए ‘दिल और दिमाग जीतना’ आवश्यक है। जम्मू-कश्मीर में संघर्ष समाधान के भाग के रूप में सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों पर चर्चा कीजिए।
सीमा पार से शत्रुओं द्वारा हथियार, गोला-बारूद और ड्रग्स पहुँचाने के लिए मानवरहित हवाई वाहनों (UAV) का उपयोग आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इस खतरे से निपटने के उपायों पर टिप्पणी कीजिए।
भारत में अधिकांश बेरोजगारी संरचनात्मक प्रकृति की है। बेरोजगारी की गणना के लिए अपनाई गई पद्धति का परीक्षण कीजिए और सुधार के सुझाव दीजिए।
‘देखभाल अर्थव्यवस्था’ और ‘मुद्रीकृत अर्थव्यवस्था’ में अंतर कीजिए। महिला सशक्तीकरण द्वारा देखभाल अर्थव्यवस्था को मुद्रीकृत अर्थव्यवस्था में कैसे लाया जा सकता है?
खपत पैटर्न एवं विपणन दशाओं में परिवर्तन के संदर्भ में भारत में फसल प्रारूप में हुए परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए।
भारत में कृषि क्षेत्र को प्रदान की जाने वाली प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सब्सिडी क्या हैं? विश्व व्यापार संगठन द्वारा कृषि सब्सिडी के संबंध में उठाए गए मुद्दों की विवेचना कीजिए।
इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहा है। वे कार्बन उत्सर्जन कम करने में कैसे योगदान करते हैं और पारंपरिक दहन-इंजन वाहनों की तुलना में उनके प्रमुख लाभ क्या हैं?
भारत के तीसरे चंद्र मिशन का वह मुख्य कार्य क्या था जिसे पहले मिशन में हासिल नहीं किया जा सका? इसे हासिल करने वाले देशों की सूची दीजिए। प्रक्षेपित अंतरिक्ष यान की उपप्रणालियाँ बताइए और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के ‘आभासी प्रक्षेपण नियंत्रण केंद्र’ की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम पर टिप्पणी कीजिए और रामसर स्थलों में शामिल अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की भारत की कुछ आर्द्रभूमियों के नाम लिखिए।
आईपीसीसी ने 2100 तक वैश्विक समुद्र स्तर में लगभग एक मीटर वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। भारत और हिन्द महासागर क्षेत्र के अन्य देशों पर इसके प्रभाव क्या होंगे?
भारत के सामने आंतरिक सुरक्षा की प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं? ऐसे खतरों का मुकाबला करने के लिए नियुक्त केंद्रीय खुफिया और जाँच एजेंसियों की भूमिका बताइए।
भारत में आतंकवाद के वित्तपोषण के प्रमुख स्रोत और उन्हें कम करने के प्रयास बताइए। इस संदर्भ में नवंबर 2022 में नई दिल्ली में हुई ‘नो मनी फॉर टेरर (NMFT)’ संगोष्ठी के लक्ष्य और उद्देश्य की भी विवेचना कीजिए।