“संवैधानिक रूप से न्यायिक स्वतंत्रता की गारंटी लोकतंत्र की एक पूर्व शर्त है।” टिप्पणी कीजिए।
GS Paper 2
नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के हकदार कौन हैं? नि:शुल्क कानूनी सहायता के प्रतिपादन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की भूमिका का आकलन कीजिए।
“भारत के राज्य शहरी स्थानीय निकायों को कार्यात्मक एवं वित्तीय दोनों ही रूप से सशक्त बनाने के प्रति अनिच्छुक प्रतीत होते हैं।” टिप्पणी कीजिए।
संसदीय संप्रभुता के प्रति ब्रिटिश एवं भारतीय दृष्टिकोणों की तुलना कीजिए और अंतर बताइए।
विधायी कार्यों के संचालन में व्यवस्था एवं निष्पक्षता बनाए रखने तथा सर्वोत्तम लोकतांत्रिक परंपराओं को सुगम बनाने में राज्य विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों की भूमिका की विवेचना कीजिए।
मानव संसाधन विकास पर पर्याप्त ध्यान न दिया जाना भारत की विकास प्रक्रिया का एक कठोर पक्ष रहा है। ऐसे उपाय सुझाइए जो इस अपर्याप्तता को दूर कर सकें।
भारत में बहुराष्ट्रीय निगमों द्वारा प्रभावशाली स्थिति के दुरुपयोग को रोकने में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की भूमिका पर चर्चा कीजिए। हाल के निर्णयों का संदर्भ लें।
अभिशासन के एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में ई-शासन ने सरकारों में प्रभावशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेयता का आगाज किया है। कौन-सी अपर्याप्तताएँ इन विशेषताओं की अभिवृद्धि में बाधा बनती हैं?
‘संघर्ष का विषाणु एससीओ के कामकाज को प्रभावित कर रहा है।’ इस कथन के आलोक में समस्याओं को कम करने में भारत की भूमिका बताइए।
भारतीय प्रवासियों ने पश्चिम में नई ऊँचाइयों को छुआ है। भारत के लिए इसके आर्थिक और राजनीतिक लाभों का वर्णन कीजिए।
“भारत का संविधान अत्यधिक गतिशीलता की क्षमताओं वाला एक जीवंत यंत्र है। यह प्रगतिशील समाज के लिए बनाया गया संविधान है।” जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के विस्तृत होते क्षितिज के विशेष संदर्भ में उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
प्रासंगिक संवैधानिक प्रावधानों और निर्णय विधियों की मदद से लैंगिक न्याय के संवैधानिक परिप्रेक्ष्य की व्याख्या कीजिए।
1990 के दशक के मध्य से संघीय सरकारों द्वारा अनुच्छेद 356 के उपयोग की कम आवृत्ति के लिए जिम्मेदार विधिक एवं राजनीतिक कारकों का विवरण प्रस्तुत कीजिए।
भारत में राज्य विधायिकाओं में महिलाओं की प्रभावी एवं सार्थक भागीदारी और प्रतिनिधित्व के लिए नागरिक समाज समूहों के योगदान पर विचार कीजिए।
101वें संविधान संशोधन अधिनियम का महत्व समझाइए। यह किस हद तक संघवाद की समावेशी भावना को दर्शाता है?
संसदीय समिति प्रणाली की संरचना समझाइए। भारतीय संसद के संस्थानीकरण में वित्तीय समितियों ने कहाँ तक मदद की?
“वंचितों के विकास और कल्याण की योजनाएँ अपनी प्रकृति से ही दृष्टिकोण में भेदभाव करने वाली होती हैं।” क्या आप सहमत हैं? कारण दीजिए।
विभिन्न क्षेत्रों में मानव संसाधनों की आपूर्ति बढ़ाने में कौशल विकास कार्यक्रमों ने सफलता अर्जित की है। शिक्षा, कौशल और रोजगार के मध्य संयोजन का विश्लेषण कीजिए।
‘नाटो का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण और एक मजबूत अमेरिका-यूरोप रणनीतिक साझेदारी भारत के लिए अच्छा काम करती है।’ इस कथन पर अपनी राय कारण और उदाहरण सहित दीजिए।
‘समुद्र ब्रह्मांड का एक महत्त्वपूर्ण घटक है।’ पर्यावरण संरक्षण और समुद्री संरक्षा एवं सुरक्षा बढ़ाने में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की भूमिका पर चर्चा कीजिए।