UPSC Mains 2023

GS Paper 1

20 प्रश्न250 अंक3 घंटे
प्रश्न 1–10: 150 शब्द · 10 अंकप्रश्न 11–20: 250 शब्द · 15 अंक
प्रश्न 110 अंक · 150 शब्द

प्राचीन भारत के विकास की दिशा में भौगोलिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 210 अंक · 150 शब्द

महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर में शिक्षा और राष्ट्रवाद के प्रति दृष्टिकोण में क्या अंतर था?

प्रश्न 310 अंक · 150 शब्द

विश्व के विभिन्न देशों में रेलवे के आगमन से होने वाले सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को उजागर कीजिए।

प्रश्न 410 अंक · 150 शब्द

उष्णकटिबंधीय देशों में खाद्य सुरक्षा पर जलवायु परिवर्तन के परिणामों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 510 अंक · 150 शब्द

आज विश्व ताजे जल के संसाधनों की उपलब्धता और पहुँच के संकट से क्यों जूझ रहा है?

प्रश्न 610 अंक · 150 शब्द

फियोर्ड कैसे बनते हैं? वे दुनिया के कुछ सबसे सुरम्य क्षेत्रों का निर्माण क्यों करते हैं?

प्रश्न 710 अंक · 150 शब्द

दक्षिण-पश्चिम मानसून भोजपुर क्षेत्र में ‘पुरवैया’ (पूर्वी) क्यों कहलाता है? इस दिशापरक मौसमी पवन प्रणाली ने क्षेत्र के सांस्कृतिक लोकाचार को कैसे प्रभावित किया है?

प्रश्न 810 अंक · 150 शब्द

क्या आप सोचते हैं कि आधुनिक भारत में विवाह एक संस्कार के रूप में अपना मूल्य खोता जा रहा है?

प्रश्न 910 अंक · 150 शब्द

भारतीय समाज में नवयुवतियों में आत्महत्या क्यों बढ़ रही है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 1010 अंक · 150 शब्द

बच्चे को दुलारने की जगह अब मोबाइल फोन ने ले ली है। बच्चों के समाजीकरण पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिए।

प्रश्न 1115 अंक · 250 शब्द

वैदिक समाज और धर्म की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं? क्या आप सोचते हैं कि उनमें से कुछ विशेषताएँ भारतीय समाज में अभी भी प्रचलित हैं?

प्रश्न 1215 अंक · 250 शब्द

सल्तनत काल के दौरान किए गए बड़े तकनीकी बदलाव क्या थे? उन तकनीकी बदलावों ने भारतीय समाज को कैसे प्रभावित किया?

प्रश्न 1315 अंक · 250 शब्द

भारत में औपनिवेशिक शासन ने आदिवासियों को कैसे प्रभावित किया और औपनिवेशिक उत्पीड़न के प्रति आदिवासी प्रतिक्रिया क्या थी?

प्रश्न 1415 अंक · 250 शब्द

भारत की लंबी तटरेखा की संसाधन क्षमताओं पर टिप्पणी कीजिए और इन क्षेत्रों में प्राकृतिक खतरों के प्रति तैयारी की स्थिति पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 1515 अंक · 250 शब्द

भारत में प्राकृतिक वनस्पति की विविधता के लिए उत्तरदायी कारकों को पहचानिए और उनकी विवेचना कीजिए। भारत के वर्षा-वन क्षेत्रों में वन्यजीव अभयारण्यों के महत्त्व का आकलन कीजिए।

प्रश्न 1615 अंक · 250 शब्द

भारत में मानव विकास आर्थिक विकास के साथ कदमताल करने में विफल क्यों हुआ?

प्रश्न 1715 अंक · 250 शब्द

1960 के दशक में शुद्ध खाद्य आयातक से भारत विश्व में एक शुद्ध खाद्य निर्यातक के रूप में उभरा। कारण दीजिए।

प्रश्न 1815 अंक · 250 शब्द

क्या भारतीय महानगरों में शहरीकरण गरीबों को और अधिक पृथक्करण और/या हाशिए पर ले जाता है?

प्रश्न 1915 अंक · 250 शब्द

भारत में जातीय अस्मिता गतिशील और स्थिर दोनों ही क्यों है?

प्रश्न 2015 अंक · 250 शब्द

संजातीय पहचान एवं सांप्रदायिकता पर उत्तर-उदारवादी अर्थव्यवस्था के प्रभाव की विवेचना कीजिए।