हड़प्पा सभ्यता का नगरीय चरित्र न तो किसी बाहरी प्रभाव का परिणाम था और न अचानक हुई घटना; यह क्षेत्रीय सामाजिक-आर्थिक कारकों के क्रमिक विकास का परिणाम था। टिप्पणी कीजिए।
इतिहास वैकल्पिक — प्रश्नपत्र 1
दिए गए मानचित्र पर अंकित स्थानों की पहचान कर प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों में टिप्पणी लिखनी है। स्थान-संकेत:
- पुरापाषाणिक स्थल
- दफनों वाला मध्यपाषाणिक स्थल
- नवपाषाणिक गर्त-निवास
- प्रारंभिक ग्राम बस्ती
- नवपाषाणिक स्थल
- नवपाषाणिक-ताम्रपाषाणिक स्थल
- हड़प्पाकालीन यूनेस्को स्थल
- महापाषाणिक दफन स्थल
- द्वितीय संगम का स्थान
- सबसे प्राचीन सातवाहन राजधानी
- अशोक की अभिलेखित प्रतिमा का स्थल
- प्रथम गुप्त सिक्का-भंडार
- धातु-मूर्तियों का भंडार
- प्राचीन बंदरगाह
- सबसे पुराना जेसुइट चर्च
- गांधार कला का केंद्र
- बौद्ध मठ
- सबसे प्राचीन विष्णु मंदिर का स्थल
- शिव एवं बौद्ध मंदिर परिसर
- सबसे प्राचीन चैत्यगृह
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत के रूप में विदेशी विवरणों के कुछ लाभ हैं, पर कुछ सीमाएँ भी हैं। उपयुक्त उदाहरण देकर परीक्षण कीजिए।
बौद्ध धर्म के कुछ विचारों की जड़ें वैदिक-उपनिषद परंपरा में हो सकती हैं, किंतु अपने विशिष्ट सिद्धांतों और संस्थाओं के साथ यह पूर्णतः नया धर्म था। चर्चा कीजिए।
गुप्तों की आर्थिक उपलब्धियाँ उस प्रक्रिया की परिणति थीं जिसकी शुरुआत कुषाणों के समय हुई थी। टिप्पणी कीजिए।
अशोक के धम्म का प्रचार केवल नैतिक उत्थान और सामाजिक समरसता के लिए नहीं, बल्कि राज्य की सत्ता के विस्तार के लिए भी किया गया था। विश्लेषण कीजिए।
प्रतिनिधि उदाहरणों की सहायता से नागर और द्रविड़ मंदिर स्थापत्य शैलियों के प्रमुख अंतर स्पष्ट कीजिए।
8वीं और 9वीं शताब्दी में उत्तर भारत पर प्रभुत्व के लिए त्रिपक्षीय संघर्ष के महत्त्व का मूल्यांकन कीजिए।
पूर्व-मध्यकालीन अवधि में तमिल भक्ति आंदोलन की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
कल्हण की राजतरंगिणी प्रारंभिक भारत में इतिहास-लेखन परंपरा का सर्वोत्तम उदाहरण है। चर्चा कीजिए।
‘ब्रह्मदेय’ अनुदान क्या थे? पूर्व-मध्यकाल में बड़ी संख्या में ऐसे अनुदानों को आप कैसे समझते हैं?
13वीं शताब्दी में उत्तर भारत में बड़ी संख्या में नगरीय बस्तियों की स्थापना मुख्यतः विभिन्न क्षेत्रों में तुर्की सैन्य छावनियों की तैनाती के कारण हुई। टिप्पणी कीजिए।
इल्तुतमिश की मृत्यु के बाद अधिकांश राजनीतिक अस्थिरता चहलगानी की करतूत थी। स्पष्ट कीजिए।
राजपूत चित्रकला शैली में मुगल और विषय-वस्तु में राजपूत थी। टिप्पणी कीजिए।
18वीं शताब्दी में मराठा शक्ति के उदय के कारण बताइए।
अलाउद्दीन खिलजी के बाजार-नियमन सुल्तान की सैन्य शक्ति के लिए उपयोगी थे, किंतु सल्तनत की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक। टिप्पणी कीजिए।
अकबर के शासनकाल में मनसबदारी व्यवस्था की प्रकृति का परीक्षण कीजिए।
चोलों का समुद्री विस्तार मुख्यतः विदेशी व्यापारिक हितों से प्रेरित था। स्पष्ट कीजिए।
12वीं शताब्दी में दक्षिणी दक्कन का वीरशैव आंदोलन मूलतः सामाजिक सुधार का प्रयास था। चर्चा कीजिए।
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विभिन्न घराने केंद्रीय साम्राज्यिक संरक्षण की अपेक्षा क्षेत्रीय रियासती दरबारों के संरक्षण का परिणाम थे। चर्चा कीजिए।
विजयनगर राज्य और बहमनी उत्तराधिकारी राज्यों के बीच लंबे संघर्ष पर सांस्कृतिक कारकों की अपेक्षा सामरिक और आर्थिक विचारों का अधिक प्रभाव था। टिप्पणी कीजिए।
मुगल काल में व्यापार एवं वाणिज्य ने भारतीय उपमहाद्वीप को एकल बाजार में एकीकृत किया। टिप्पणी कीजिए।
औरंगजेब की दक्कन नीति मुगल पतन का एक प्रमुख कारण थी। विवेचना कीजिए।
15वीं शताब्दी की वैष्णव भक्ति परंपरा ने प्रादेशिक साहित्य के उत्कर्ष में योगदान दिया। उपयुक्त उदाहरणों सहित चर्चा कीजिए।