पुराण वैदिक धर्म को लोकप्रिय और पुनर्जीवित करने वाली नवाचारी साहित्यिक विधा थे। उदाहरण सहित विस्तार से समझाइए।
इतिहास वैकल्पिक — प्रश्नपत्र 1
दिए गए मानचित्र पर अंकित स्थानों की पहचान कर प्रत्येक पर लगभग 30 शब्दों में टिप्पणी लिखनी है। स्थान-संकेत:
- पुरापाषाणिक स्थल
- पुरापाषाणिक उपकरण-निर्माण स्थल
- नवपाषाणिक स्थल
- प्रारंभिक एवं परिपक्व हड़प्पाकालीन स्थल
- ताम्रपाषाणिक स्थल
- सिक्का एवं मुहर-साँचा स्थल
- प्राचीन प्रशासनिक केंद्र
- प्राचीन राजनीतिक मुख्यालय
- प्राचीन मंदिर स्थल
- पूर्व-ऐतिहासिक एवं आद्य-ऐतिहासिक स्थल
- प्राचीन राजधानी
- शैव मंदिर स्थल
- विश्व विरासत मंदिर-समूह
- अभिलेखीय स्थल
- जैन मंदिर स्थल
- विशाल बौद्ध मठ
- प्राचीन मंदिर-समूह
- प्राचीन मस्जिद का स्थल
- शिव को समर्पित मंदिर-समूह
- प्राचीन शिक्षा केंद्र
उत्तरवैदिक काल के बाद नगरीकरण की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कारकों की चर्चा कीजिए।
ऋग्वेद में उल्लिखित धर्म की प्रकृति और देवताओं के वर्गीकरण पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-मौर्यकालीन उत्तर भारत की प्रमुख राजनीतिक विशेषताओं का मूल्यांकन कीजिए। इसके मुख्य स्रोत कौन-से हैं?
कई विद्वानों ने सिकंदर को ‘महान’ माना है, किंतु भारत पर उसके आक्रमण के दीर्घकालिक प्रभावों का पुनर्मूल्यांकन आवश्यक है। टिप्पणी कीजिए।
संगम साहित्य में प्रतिबिंबित दक्षिण भारत की सांस्कृतिक परंपराओं की प्रमुख विशेषताओं की चर्चा कीजिए।
शास्त्रीय गुप्त युग के संस्कृत साहित्य ने पूर्व-मध्यकालीन भारत के लिए मानदंड स्थापित किए। प्रतिनिधि उदाहरणों सहित मूल्यांकन कीजिए।
प्राचीन भारत में तंत्रवाद के बदलते स्वरूप को उदाहरण सहित रेखांकित और विश्लेषित कीजिए।
पल्लवों के विशेष संदर्भ में दक्षिण भारत की क्षेत्रीय मंदिर स्थापत्य के विकास और उत्क्रांति का वर्णन कीजिए।
तुगलक वंश के काल में मुस्लिम अभिजात वर्ग का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
विजयनगर साम्राज्य की जानकारी देने वाले विदेशी यात्रियों के विवरणों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
13वीं-14वीं शताब्दी में अंतरराष्ट्रीय व्यापार ने उत्तर भारत के नगरीकरण को किस प्रकार समर्थन दिया?
मुगल काल में संस्कृत ग्रंथों के फ़ारसी में अनुवाद के उद्देश्य और प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।
शिवभारत और सभासद बखर के विशेष संदर्भ में छत्रपति शिवाजी के इतिहास के स्रोतों का परीक्षण कीजिए।
तुर्की आक्रमणों के सामने उत्तर भारतीय राज्यों की पराजय के कारणों का आकलन कीजिए।
अमुक्तमाल्यद में दुर्ग, ब्राह्मण और बिखरे जनजातीय समूहों के संबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया है। टिप्पणी कीजिए।
अलाउद्दीन खिलजी के कृषि सुधारों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
मध्यकालीन दक्कन की ग्राम-राजनीति और अर्थव्यवस्था का वर्णन कीजिए।
तुर्कों द्वारा कुछ नए शिल्प-उत्पादनों की शुरुआत की गई। टिप्पणी कीजिए।
कबीर का मिशन प्रेम का ऐसा धर्म प्रचारित करना था जो सभी जातियों और मतों को एक करे। स्पष्ट कीजिए।
व्यापार-वाणिज्य, प्रशासन और कृषि सुधारों में शेरशाह के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।
रंग, तकनीक, विषय और प्रभावों के विशेष संदर्भ में मुगल शासकों के अधीन चित्रकला के विकास का आकलन कीजिए।
संस्कृति और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में 18वीं शताब्दी के भारत के इतिहास का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।