LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
UPSC Mains 2018

GS Paper 3

20 प्रश्न250 अंक3 घंटे
प्रश्न 1–10: 150 शब्द · 10 अंकप्रश्न 11–20: 250 शब्द · 15 अंक
प्रश्न 110 अंक · 150 शब्द

“सस्ती, विश्वसनीय, सतत और आधुनिक ऊर्जा तक पहुँच सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की अनिवार्य शर्त है।” इस दिशा में भारत की प्रगति पर टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 210 अंक · 150 शब्द

केंद्रीय बजट 2018-19 में दीर्घकालिक पूँजीगत लाभ कर और लाभांश वितरण कर के संबंध में किए गए महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों पर टिप्पणी कीजिए।

प्रश्न 310 अंक · 150 शब्द

न्यूनतम समर्थन मूल्य से आप क्या समझते हैं? यह किसानों को निम्न आय के जाल से बाहर निकालने में कैसे सहायक हो सकता है?

प्रश्न 410 अंक · 150 शब्द

फलों, सब्जियों और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में सुपरमार्केट की भूमिका का परीक्षण कीजिए। वे बिचौलियों की संख्या कैसे कम करते हैं?

प्रश्न 510 अंक · 150 शब्द

प्रो. सत्येंद्र नाथ बोस द्वारा किए गए ‘बोस-आइंस्टीन सांख्यिकी’ संबंधी कार्य की चर्चा कीजिए और बताइए कि इसने भौतिकी के क्षेत्र में किस प्रकार क्रांति लाई।

प्रश्न 610 अंक · 150 शब्द

लगातार उत्पन्न हो रहे विशाल ठोस अपशिष्ट के निपटान में कौन-सी बाधाएँ हैं? हमारे आवासीय पर्यावरण में जमा विषैले अपशिष्ट को सुरक्षित रूप से कैसे हटाया जा सकता है?

प्रश्न 710 अंक · 150 शब्द

आर्द्रभूमि क्या है? आर्द्रभूमि संरक्षण के संदर्भ में रामसर की ‘बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग’ अवधारणा समझाइए तथा भारत के दो रामसर स्थलों के उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 810 अंक · 150 शब्द

सिक्किम भारत का पहला ‘जैविक राज्य’ है। जैविक राज्य होने के पारिस्थितिक और आर्थिक लाभ क्या हैं?

प्रश्न 910 अंक · 150 शब्द

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा चीन की व्यापक ‘वन बेल्ट वन रोड’ पहल का महत्त्वपूर्ण भाग माना जाता है। इसका संक्षिप्त परिचय दीजिए और भारत द्वारा इससे दूरी बनाए रखने के कारण बताइए।

प्रश्न 1010 अंक · 150 शब्द

वामपंथी उग्रवाद में गिरावट की प्रवृत्ति है, फिर भी यह देश के अनेक भागों को प्रभावित करता है। इससे निपटने के लिए भारत सरकार के दृष्टिकोण को संक्षेप में समझाइए।

प्रश्न 1115 अंक · 250 शब्द

नीति आयोग द्वारा अपनाए गए सिद्धांत पूर्ववर्ती योजना आयोग के सिद्धांतों से किस प्रकार भिन्न हैं?

प्रश्न 1215 अंक · 250 शब्द

विश्व व्यापार में संरक्षणवाद और मुद्रा-हेरफेर की हाल की प्रवृत्तियाँ भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता को किस प्रकार प्रभावित कर सकती हैं?

प्रश्न 1315 अंक · 250 शब्द

राष्ट्रीय बागवानी मिशन ने बागवानी फसलों के उत्पादन, उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने में क्या भूमिका निभाई है? किसानों की आय बढ़ाने में इसकी सफलता का आकलन कीजिए।

प्रश्न 1415 अंक · 250 शब्द

हाल के वर्षों में कुछ फसलों पर विशेष बल देने से फसल-प्रतिरूप में क्या परिवर्तन आए हैं? मोटे अनाज के उत्पादन और उपभोग को बढ़ाने के प्रयासों की चर्चा कीजिए।

प्रश्न 1515 अंक · 250 शब्द

भारत में जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इतनी गतिविधि क्यों है? इससे जैव-औषधि क्षेत्र को क्या लाभ हुआ है?

प्रश्न 1615 अंक · 250 शब्द

बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए क्या भारत को अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का विस्तार करते रहना चाहिए? परमाणु ऊर्जा से जुड़े तथ्यों और आशंकाओं की चर्चा कीजिए।

प्रश्न 1715 अंक · 250 शब्द

भारत में जैव विविधता का वितरण किस प्रकार भिन्न है? जैविक विविधता अधिनियम, 2002 वनस्पति और जीव-जंतुओं के संरक्षण में कैसे सहायक है?

प्रश्न 1815 अंक · 250 शब्द

भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडाई रूपरेखा 2015–2030 पर हस्ताक्षर से पहले और बाद में उठाए गए उपायों का वर्णन कीजिए। यह ह्योगो कार्य-रूपरेखा, 2005 से किस प्रकार भिन्न है?

प्रश्न 1915 अंक · 250 शब्द

डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों के कारण डेटा सुरक्षा अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो गई है। व्यक्तिगत डेटा संरक्षण से संबंधित न्यायमूर्ति बी. एन. श्रीकृष्ण समिति की रिपोर्ट की शक्तियों और कमजोरियों का परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 2015 अंक · 250 शब्द

संसार के दो सबसे बड़े अवैध अफीम उगाने वाले राज्यों से भारत की निकटता ने भारत की आंतरिक सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। नशीली दवाओं के अवैध व्यापार एवं बंदूक बेचने, गुपचुप धन विदेश भेजने और मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों के बीच कड़ियों को स्पष्ट कीजिए। इन गतिविधियों को रोकने के लिए क्या-क्या प्रतिरोधी उपाय किए जाने चाहिए?

प्रश्न और प्रश्नपत्र देखें
  1. प्रश्न 1: “सस्ती, विश्वसनीय, सतत और आधुनिक ऊर्जा तक पहुँच सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की अनिवार्य शर्त…
  2. प्रश्न 2: केंद्रीय बजट 2018-19 में दीर्घकालिक पूँजीगत लाभ कर और लाभांश वितरण कर के संबंध में किए गए…
  3. प्रश्न 3: न्यूनतम समर्थन मूल्य से आप क्या समझते हैं? यह किसानों को निम्न आय के जाल से बाहर निकालने में…
  4. प्रश्न 4: फलों, सब्जियों और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में सुपरमार्केट की भूमिका का…
  5. प्रश्न 5: प्रो. सत्येंद्र नाथ बोस द्वारा किए गए ‘बोस-आइंस्टीन सांख्यिकी’ संबंधी कार्य की चर्चा कीजिए और…
  6. प्रश्न 6: लगातार उत्पन्न हो रहे विशाल ठोस अपशिष्ट के निपटान में कौन-सी बाधाएँ हैं? हमारे आवासीय पर्यावरण…
  7. प्रश्न 7: आर्द्रभूमि क्या है? आर्द्रभूमि संरक्षण के संदर्भ में रामसर की ‘बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग’ अवधारणा…
  8. प्रश्न 8: सिक्किम भारत का पहला ‘जैविक राज्य’ है। जैविक राज्य होने के पारिस्थितिक और आर्थिक लाभ क्या हैं?
  9. प्रश्न 9: चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा चीन की व्यापक ‘वन बेल्ट वन रोड’ पहल का महत्त्वपूर्ण भाग माना जाता…
  10. प्रश्न 10: वामपंथी उग्रवाद में गिरावट की प्रवृत्ति है, फिर भी यह देश के अनेक भागों को प्रभावित करता है…
  11. प्रश्न 11: नीति आयोग द्वारा अपनाए गए सिद्धांत पूर्ववर्ती योजना आयोग के सिद्धांतों से किस प्रकार भिन्न हैं?
  12. प्रश्न 12: विश्व व्यापार में संरक्षणवाद और मुद्रा-हेरफेर की हाल की प्रवृत्तियाँ भारत की व्यापक आर्थिक…
  13. प्रश्न 13: राष्ट्रीय बागवानी मिशन ने बागवानी फसलों के उत्पादन, उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने में क्या…
  14. प्रश्न 14: हाल के वर्षों में कुछ फसलों पर विशेष बल देने से फसल-प्रतिरूप में क्या परिवर्तन आए हैं? मोटे…
  15. प्रश्न 15: भारत में जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में इतनी गतिविधि क्यों है? इससे जैव-औषधि क्षेत्र को क्या लाभ…
  16. प्रश्न 16: बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए क्या भारत को अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का विस्तार करते…
  17. प्रश्न 17: भारत में जैव विविधता का वितरण किस प्रकार भिन्न है? जैविक विविधता अधिनियम, 2002 वनस्पति और…
  18. प्रश्न 18: भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडाई रूपरेखा 2015–2030 पर हस्ताक्षर से पहले और बाद में…
  19. प्रश्न 19: डिजिटल दुनिया में बढ़ते साइबर अपराधों के कारण डेटा सुरक्षा अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो गई है…
  20. प्रश्न 20: भारत की निकटता विश्व के दो बड़े अवैध अफीम-उत्पादक क्षेत्रों से उसकी आंतरिक सुरक्षा चिंताओं को…