UPSC Mains 2016

इतिहास वैकल्पिक — प्रश्नपत्र 2

250 अंक3 घंटेखंड A + B
खंड Aआधुनिक भारत
प्रश्न 1
(a)10 अंक

भारत में प्रादेशिक साम्राज्य स्थापित करने की फ्रांसीसी महत्वाकांक्षा पर टिप्पणी कीजिए।

(b)10 अंक

प्लासी के युद्ध के पश्चात भारत ने मध्ययुग से आधुनिक युग में किस प्रकार प्रवेश किया?

(c)10 अंक

क्या आप सहमत हैं कि 19वीं और 20वीं शताब्दियों में मातृभाषा साहित्य के विकास ने सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का मार्ग प्रशस्त किया?

(d)10 अंक

“1857 का विद्रोह सिपाही विद्रोह से कहीं अधिक, पर राष्ट्रीय विद्रोह से कहीं कम था।” टिप्पणी कीजिए।

(e)10 अंक

आत्मशक्ति (आत्मनिर्भरता) से अभिलक्षित ‘रचनात्मक स्वदेशी’ की व्याख्या कीजिए, जिसने बंगाल के स्वदेशी आंदोलन को प्रेरित किया।

प्रश्न 2
(a)20 अंक

यह कहना कहाँ तक सही है कि यदि क्लाइव भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के संस्थापक थे तो वारेन हेस्टिंग्स उसके प्रशासनिक आयोजक थे?

(b)20 अंक

“शांति की विजय युद्ध की विजय से कम प्रसिद्ध नहीं होती।” लॉर्ड विलियम बेंटिंक के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिए।

(c)10 अंक

“भारत के लिए संघीय प्रणाली राजनीतिक विकल्प से अधिक एक अनिवार्यता थी।” क्या आप सहमत हैं?

प्रश्न 3
(a)20 अंक

19वीं शताब्दी में भारत में ‘वि-औद्योगीकरण’ की घटना के लिए उत्तरदायी कारणों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

(b)20 अंक

यह कहना कहाँ तक सही है कि 19वीं शताब्दी के जनजातीय विद्रोह उपाश्रित राष्ट्रवाद का हिस्सा थे?

(c)10 अंक

डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने भारत की जाति समस्या का राजनीतिक समाधान किस प्रकार खोजने का प्रयास किया?

प्रश्न 4
(a)20 अंक

“प्लासी के बाद के दशकों (1773–1853) में कंपनी के मामलों पर अधिक संसदीय नियंत्रण लागू करने की आवश्यकता बढ़ती गई।” स्पष्ट कीजिए।

(b)20 अंक

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महिलाओं ने कौन-सी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?

(c)10 अंक

स्वतंत्र भारत में पर्यावरणीय आंदोलनों के स्वरूप और दायरे का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

खंड Bविश्व इतिहास
प्रश्न 5
(a)10 अंक

“कार्ल मार्क्स ने ‘वेल्थ ऑफ नेशंस’ पर अपनी आलोचनात्मक बुद्धि लागू की... जहाँ स्मिथ ने केवल सूर्यप्रकाश देखा, वहीं मार्क्स ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता के निर्बाध प्रयोग से मानव परिदृश्य पर पड़ने वाली छायाएँ देखीं।” स्पष्ट कीजिए।

(b)10 अंक

मेटर्निख प्रणाली क्या थी? यूरोप पर उसके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिए।

(c)10 अंक

“राष्ट्र संघ केवल धारणाओं का संघ था।” टिप्पणी कीजिए।

(d)10 अंक

अमेरिकी संघीय संविधान की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।

(e)10 अंक

एकध्रुवीय विश्व के उदय में किन कारकों ने योगदान दिया?

प्रश्न 6
(a)20 अंक

फ्रांसीसी क्रांति का कारण फ्रांसीसी दार्शनिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जीवन की परिस्थितियाँ और सरकार की गलतियाँ थीं। इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

(b)20 अंक

“अपने आप में विभाजित घर खड़ा नहीं रह सकता; यह सरकार स्थायी रूप से आधी गुलाम और आधी स्वतंत्र नहीं रह सकती।” अब्राहम लिंकन के दृष्टिकोण को समझाइए।

(c)10 अंक

वियतनाम के स्वतंत्रता संघर्ष में हो ची मिन्ह की महत्वपूर्ण भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 7
(a)20 अंक

लेनिन ने राजतंत्रीय निरंकुशता से समाजवादी राज्य में आकस्मिक परिवर्तन लाने में किस प्रकार सफलता प्राप्त की?

(b)20 अंक

क्या आप सहमत हैं कि वर्साय की संधि बल पर आधारित संधि और आदर्शों पर आधारित संधि के बीच एक खराब समझौता थी?

(c)10 अंक

1800 से 1907 तक दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विस्तार का विवरण प्रस्तुत कीजिए।

प्रश्न 8
(a)20 अंक

प्रथम विश्वयुद्ध के बाद अरब राष्ट्रवाद के विकास पर प्रकाश डालिए। यह किस सीमा तक तेल साम्राज्यवाद के विरुद्ध प्रतिक्रिया थी?

(b)20 अंक

20वीं शताब्दी के अंतिम दशकों में सोवियत संघ के राजनीतिक परिवर्तनों ने पूर्वी यूरोप की घटनाओं को किस प्रकार प्रभावित किया?

(c)10 अंक

देतांत (तनाव-शैथिल्य) की ओर ले जाने वाली परिस्थितियों की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए।