BPSC Prelims 2025 PYQ · प्रश्न 34

निम्न नीति-निदेशक तत्वों में कौन गांधीवादी सिद्धांतों का अनुसरण नहीं करते? ग्राम पंचायतों का संगठन समान नागरिक संहिता ग्रामीण क्षेत्रों में…

निम्न नीति-निदेशक तत्वों में कौन गांधीवादी सिद्धांतों का अनुसरण नहीं करते?
  1. ग्राम पंचायतों का संगठन
  2. समान नागरिक संहिता
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों का संवर्धन
  4. काम का अधिकार
(a)केवल 2
(b)1 और 2
(c)2 और 4
(d)1 और 3

उत्तर और व्याख्या

सही उत्तर(c) 2 और 4

क्यों?

  • ग्राम पंचायत और कुटीर उद्योग गांधीवादी तत्व हैं; समान नागरिक संहिता उदार-बौद्धिक तथा काम का अधिकार समाजवादी प्रवृत्ति से जुड़ा है।