बिहार की भौगोलिक संरचना की चट्टानी प्रणालियों को उनके विवरण से सुमेलित कीजिए: a. धारवाड़, b. विंध्यन, c. चतुर्थक, d. तृतीयक; 1. हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों द्वारा जलोढ़ के तीव्र निक्षेप से निर्मित, 2. पश्चिम चंपारण में पाया जाता है, 3. सबसे पुराने आर्कियन शैल तंत्र का भाग, 4. बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, डोलोमाइट, क्वार्टजाइट और शेल प्रमुख घटक।
उत्तर और व्याख्या
सही उत्तर(a) a-3, b-4, c-1, d-2
क्यों?
- धारवाड़—आर्कियन से संबंधित, विंध्यन—अवसादी शैलों वाला, चतुर्थक—जलोढ़ निक्षेप और तृतीयक—पश्चिम चंपारण क्षेत्र से संबंधित है।