68वीं BPSC Prelims 2022–23 · प्रश्न 93

क्षोभमंडल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

क्षोभमंडल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a)यह वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत है
(b)इस परत का तापमान ऊँचाई के साथ बढ़ता है
(c)इसकी औसत ऊँचाई 13 किमी है
(d)उपर्युक्त में से एक से अधिक
(e)उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर और व्याख्या

सही उत्तर(c) इसकी औसत ऊँचाई 13 किमी है

व्याख्या

  • क्षोभमंडल वायुमंडल की सबसे निचली परत है; इसकी औसत ऊँचाई लगभग 13 किमी मानी जाती है और सामान्यतः ऊँचाई के साथ तापमान घटता है।