LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
महत्त्वपूर्ण अधिनियम • भाग 16 • UPSC एवं BPSC

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989

अक्षर आकार
हिंदी आवाज़ तैयार हो रही है…

धारा 3, 4, 14, 15A एवं 18A, सामाजिक न्याय, अग्रिम जमानत, 2015 और 2018 के संशोधन।

अधिनियम अध्ययनप्रमुख धाराएँ एवं संशोधन
महत्त्वपूर्ण तथ्य और संक्षिप्त नोट्स

धारा 18A: प्राथमिकी से पहले अनिवार्य प्राथमिक जाँच नहीं

धारा 15A: पीड़ितों एवं गवाहों के अधिकार

पाठ्यक्रम: सामान्य अध्ययन एवं राज्य सेवा

6 माह से लेकर 5 वर्ष तक का कारावास: एवं जुर्माना। यदि कोई व्यक्ति झूठी गवाही देकर किसी SC/ST व्यक्ति को फांसी की सजा करवाता है, तो ऐसे झूठे गवाह को स्वयं मृत्युदंड (धारा 3(2)(i)) दिया जा सकता है।

25% से 32%: के बीच है, जबकि अदालतों में लंबित मामलों की दर 85% से अधिक बनी हुई है।

प्रश्न 1 (15 अंक / 250 शब्द): अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की आवश्यकता, प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, संशोधनों और क्रियान्वयन संबंधी चुनौतियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 2 (10 अंक / 150 शब्द): अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के संदर्भ में संवैधानिक मूल्यों, संस्थागत जवाबदेही और वर्तमान कानूनी स्थिति पर टिप्पणी कीजिए।

अधिनियम और संवैधानिक पृष्ठभूमि

धारा 3, 4, 14, 15A एवं 18A, सामाजिक न्याय, अग्रिम जमानत, 2015 और 2018 के संशोधन।

1. संवैधानिक परिप्रेक्ष्य एवं पृष्ठभूमि

भारतीय संविधान में सामाजिक न्याय और समानता की स्थापना हेतु कई सुरक्षात्मक प्रावधान किए गए हैं:

संवैधानिक अधिदेश (Constitutional Mandate):

अनुच्छेद 15(4): राज्य को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों तथा SC और ST की उन्नति हेतु विशेष प्रावधान करने का अधिकार देता है।

अनुच्छेद 17: अस्पृश्यता का पूर्ण उन्मूलन करता है और किसी भी रूप में इसका आचरण दंडनीय अपराध घोषित करता है।

अनुच्छेद 21: प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार, जिसमें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार (Right to Dignity) अंतर्निहित है।

अनुच्छेद 46: राज्य का यह पावन कर्तव्य है कि वह कमजोर वर्गों, विशेषकर SC और ST के हितों की रक्षा करे और सभी प्रकार के सामाजिक अन्याय और शोषण से उन्हें सुरक्षित रखे।

1989 के अधिनियम की अनिवार्यता क्यों पड़ी? (PCRA 1955 की विफलता): 1955 का नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम (PCRA) केवल पारंपरिक 'छु आछू त' और सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश निषेध तक सीमित था। 1970 और 1980 के दशकों में ग्रामीण भारत में दलितों और आदिवासियों पर बर्बर शारीरिक हिंसा, सामूहिक नरसंहार (जैसे 1977 का बेलछी नरसंहार), महिलाओं के साथ बलात्कार, भूमि से जबरन बेदखली, मूंछें काटने, घोड़ी पर चढ़ने से रोकने और मैला खिलाने जैसी अमानवीय घटनाएं तेजी से बढ़ीं।

सामान्य भारतीय दंड संहिता (IPC) और PCRA 1955 इन सामंती अत्याचारों को रोकने और पीड़ितों को तत्काल सुरक्षा देने में पूर्णतः अपर्याप्त सिद्ध हुए। अतः संसद ने एक अत्यंत कठोर, निवारक और व्यापक विशेष कानून बनाने का निर्णय लिया।

विधायी यात्रा: यह अधिनियम 11 सितंबर 1989 को अधिनियमित हुआ और 30 जनवरी 1990 (महात्मा गांधी की पुण्यतिथि) से संपूर्ण देश में लागू हुआ। इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार ने 1995 में अत्याचार निवारण नियम (PoA Rules, 1995) अधिसूचित किए।

2. अधिनियम के मूल उद्देश्य

1. अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों पर गैर-SC/ST व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले अत्याचारों, अपमान और हिंसा की रोकथाम करना।

2. अत्याचार के मामलों के त्वरित और प्रभावी विचारण (Trial) हेतु प्रत्येक जिले में विशेष न्यायालयों (Special Courts) और अनन्य विशेष न्यायालयों की स्थापना करना।

3. अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों और उनके आश्रितों को तत्काल विधिक सहायता, पुलिस सुरक्षा, वित्तीय राहत और सामाजिक-आर्थिक पुनर्वास (Rehabilitation) प्रदान करना।

4. लोक सेवकों द्वारा जानबूझकर अपने कर्तव्यों की उपेक्षा को दंडनीय अपराध बनाकर प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना।

3. प्रमुख वैधानिक प्रावधान एवं अपराधों का वर्गीकरण

(A) अत्याचार के अपराधों की विस्तृत सूची (धारा 3 - Offences of Atrocities)

यह कानून केवल तभी लागू होता है जब अपराध किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाए जो स्वयं SC या ST का सदस्य न हो और पीड़ित व्यक्ति SC या ST वर्ग से हो। 2015 के संशोधन के बाद अधिनियम में 47 से अधिक विशिष्ट अत्याचारों को परिभाषित किया गया है:

मानवीय गरिमा पर आघात: अखाद्य या घृणास्पद पदार्थ (गोबर, मल-मूत्र आदि) खाने-पीने पर विवश करना; जूते की माला पहनाना, नग्न या अर्द्धनग्न घुमाना, सिर मुंडवाना, मूंछें काटना।

आर्थिक एवं भूमि संबंधी अपराध: भूमि या मकान से जबरन बेदखल करना, कृ षि भूमि या जलस्रोतों पर अवैध कब्जा करना, फसल नष्ट करना, मवेशी छीनना।

राजनीतिक अधिकारों का हनन: मतदान करने से रोकना, किसी खास उम्मीदवार को वोट देने हेतु विवश करना, अथवा निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों (जैसे दलित महिला मुखिया) को उनके आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकना।

महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराध: SC/ST महिला के वस्त्र खींचना, लज्जा भंग करना, यौन उत्पीड़न करना, अथवा देवदासी प्रथा या वेश्यावृत्ति हेतु विवश करना।

सामाजिक बहिष्कार एवं दूषितीकरण: सार्वजनिक जलस्रोतों, मार्गों, श्मशान घाटों के उपयोग से रोकना, अथवा पूरे समुदाय का सामाजिक या आर्थिक बहिष्कार करना।

दंड का पैमाना: सामान्य अत्याचारों हेतु न्यूनतम 6 माह से लेकर 5 वर्ष तक का कारावास एवं जुर्माना। यदि कोई व्यक्ति झूठी गवाही देकर किसी SC/ST व्यक्ति को फांसी की सजा करवाता है, तो ऐसे झूठे गवाह को स्वयं मृत्युदंड (धारा 3(2)(i)) दिया जा सकता है।

(B) लोक सेवक द्वारा कर्तव्य की उपेक्षा पर दंड (धारा 4 - Neglect of Duties)

यदि कोई गैर-SC/ST लोक सेवक (पुलिस अधिकारी, जांच अधिकारी या प्रशासनिक मजिस्ट्रेट) जानबूझकर इस अधिनियम के तहत अपने विधिक दायित्वों (जैसे FIR दर्ज करना, समय पर जांच पूरी करना, पीड़ित को राहत देना) की उपेक्षा करता है, तो उसे कम से कम 6 माह और अधिकतम 1 वर्ष तक के कारावास से दंडित किया जाएगा (2015 संशोधन में इसे और कड़ा किया गया)।

(C) विशेष अदालतें एवं अनन्य विशेष अदालतें (धारा 14 - Special Courts)

अत्याचार के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु प्रत्येक जिले में सत्र न्यायालय को 'विशेष न्यायालय' (Special Court) के रूप में विनिर्दिष्ट किया जाता है।

2015 का अनिवार्य संशोधन: जिन जिलों में SC/ST अत्याचार के मामले अधिक हैं, वहाँ केवल इन्हीं मामलों की सुनवाई हेतु 'अनन्य विशेष न्यायालय' (Exclusive Special Court) और एक 'विशेष लोक अभियोजक' (Special Public Prosecutor) की नियुक्ति अनिवार्य की गई। मुकदमों की सुनवाई प्रतिदिन (Day-to-day) होगी और आरोप-पत्र दाखिल होने के 2 माह के भीतर विचारण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

(D) जांच अधिकारी का स्तर एवं समय-सीमा (नियम 7, PoA नियम 1995)

इस अधिनियम के तहत किसी भी मामले की जांच केवल कम से कम पुलिस उपाधीक्षक (DSP / ACP) स्तर के वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी द्वारा ही की जा सकती है। जांच अधिकारी को 60 दिनों के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप-पत्र (Charge Sheet) दाखिल करना अनिवार्य है।

(E) पीड़ितों एवं गवाहों के अधिकार (धारा 15A - 2015 संशोधन द्वारा जोड़ी गई)

पीड़ितों और गवाहों को निःशुल्क कानूनी सहायता, यात्रा व भरण-पोषण भत्ता, और तत्काल सुरक्षा।

राहत एवं पुनर्वास पैके ज: अपराध की गंभीरता के अनुसार ₹85,000 से लेकर ₹8,25,000 तक की वित्तीय राहत राशि (FIR, आरोप-पत्र और दोषसिद्धि के विभिन्न चरणों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण / DBT द्वारा)।

गवाहों को धमकी या प्रलोभन से बचाने हेतु व्यापक गवाह संरक्षण व्यवस्था।

4. अग्रिम जमानत का विवाद: धारा 18, 2018 का सुप्रीम कोर्ट फैसला एवं धारा 18A

चरण / वाद · विधिक स्थिति एवं न्यायिक निर्णय · संवैधानिक एवं सामाजिक प्रभाव

मूल धारा 18 · CrPC की धारा 438 (अग्रिम जमानत / · दबंग आरोपियों द्वारा गिरफ्तारी से बचकर पीड़ितों

Anticipatory Bail) इस अधिनियम के तहत किए · को डराने-धमकाने और साक्ष्य नष्ट करने पर पूर्ण

गए किसी भी अपराध पर लागू नहीं होगी। · विधिक रोक।

सुभाष काशीनाथ महाजन वाद · सुप्रीम कोर्ट (2 जजों की पीठ) ने निर्णय दिया: · कानून के कमजोर होने की आशंका से 2 अप्रैल

(20 मार्च 2018) · 1. FIR से पूर्व DSP स्तर द्वारा 7 दिन में प्राथमिक 2018 को देशव्यापी 'भारत बंद' और दलित संगठनों

जांच अनिवार्य। · का उग्र जनांदोलन हुआ।

2. लोक सेवक की गिरफ्तारी हेतु नियुक्ति प्राधिकारी

तथा सामान्य नागरिक की गिरफ्तारी हेतु SSP की पूर्व अनुमति अनिवार्य।

3. प्रथम दृष्टया मामला न बनने पर अग्रिम जमानत संभव।

संसद द्वारा 2018 का संशोधन · संसद ने सर्वसम्मति से नई धारा 18A जोड़ी: · संसद ने अपनी संप्रभु विधायी शक्ति का प्रयोग कर

(धारा 18A) · • 18A(1)(a): FIR से पूर्व किसी प्राथमिक जांच की सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फै सले के प्रभाव को पूरी

आवश्यकता नहीं। · तरह निष्प्रभावी कर दिया।

• 18A(1)(b): गिरफ्तारी हेतु किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं।

• 18A(2): किसी भी अदालत के निर्णय के बावजूद

अग्रिम जमानत पर रोक पूर्ववत लागू रहेगी।

पृथ्वीराज चौहान बनाम भारत · सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की पीठ ने धारा 18A की · अग्रिम जमानत पर पूर्ण प्रतिबंध पुनः वैधानिक रूप

संघ (10 फरवरी 2020) · संवैधानिक वैधता को पूर्णतः बरकरार (Upheld) · से स्थापित हुआ और सामाजिक न्याय की रक्षा

रखा। अदालत ने माना कि यदि FIR में प्रथम दृष्टया सुनिश्चित हुई।

कोई अपराध बनता ही नहीं है, केवल तभी हाईकोर्ट

अनुच्छेद 226 में FIR रद्द कर सकता है।

5. संवैधानिक एवं प्रशासनिक महत्व

1. सकारात्मक समता और सुरक्षात्मक विभेद: यह कानून कोरे औपचारिक कानून के स्थान पर 'सकारात्मक न्याय' (Substantive Justice) स्थापित करता है, जो सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को सामंती हिंसा के विरुद्ध एक मजबूत विधिक ढाल देता है।

2. नौकरशाही की जवाबदेही (धारा 4): लोक सेवकों द्वारा लापरवाही पर सीधे कारावास का प्रावधान कर पुलिस तंत्र में संवेदनशीलता और जवाबदेही को संस्थागत रूप दिया गया।

3. पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली: धारा 15A के तहत पीड़ितों को केवल न्याय ही नहीं, बल्कि त्वरित वित्तीय राहत और पुनर्वास प्रदान कर उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाया गया।

धि नि · की मि यां नौति यां वं रि सी एं

6. अधिनियम की कमियां, चुनौतियां एवं व्यावहारिक सीमाएं

दोषसिद्धि की निराशाजनक दर (Low Conviction Rate): राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, SC/ST अत्याचार के मामलों में दोषसिद्धि दर मात्र 25% से 32% के बीच है, जबकि अदालतों में लंबित मामलों की दर 85% से अधिक बनी हुई है।

गवाहों का मुकर जाना (Hostile Witnesses): सामाजिक दबदबे, आर्थिक निर्भरता और अपर्याप्त पुलिस सुरक्षा के कारण पीड़ित और गवाह मुकदमों के दौरान अपने बयानों से मुकर जाते हैं।

जांच में अत्यधिक विलंब: 60 दिनों के भीतर जांच पूरी करने के कानूनी नियम के बावजूद डीएसपी स्तर के अधिकारियों की कमी के कारण चार्जशीट दाखिल करने में महीनों का विलंब होता है।

दुरुपयोग की चिंताएं बनाम न्याय से वंचना: व्यक्तिगत रंजिश या भूमि विवादों में झूठी शिकायतों के छिटपुट मामले सामने आते हैं, किंतु व्यापक परिप्रेक्ष्य में सामाजिक भय और पुलिस की उदासीनता के कारण अधिकांश वास्तविक अत्याचार थानों तक पहुँच ही नहीं पाते।

अद्यतन विधिक स्थिति और परीक्षा में सावधानियाँ

2018 की धारा 18A के अनुसार प्राथमिकी से पहले अनिवार्य प्राथमिक जाँच और आवश्यक गिरफ्तारी से पहले विशेष प्रशासनिक स्वीकृति की शर्त नहीं है। फिर भी न्यायालय प्रथम दृष्टया अधिनियम का अपराध बनना जाँच सकता है। धारा 15A पीड़ित एवं गवाहों की सुरक्षा, सूचना और सुनवाई से संबंधित अधिकार देती है। यह अधिनियम 11 सितंबर 1989 को अधिनियमित और 30 जनवरी 1990 को प्रभावी हुआ।

प्रारंभिक परीक्षा : अभ्यास प्रश्न एवं व्याख्या

अभ्यास प्रश्न 1

"धारा 18A" से संबंधित सही तथ्य क्या है?

अभ्यास प्रश्न 2

"धारा 15A" के संबंध में कौन-सा कथन सही है?

मुख्य परीक्षा : उत्तर-लेखन अभ्यास

प्रश्न 1 (15 अंक / 250 शब्द): अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की आवश्यकता, प्रमुख वैधानिक प्रावधानों, संशोधनों और क्रियान्वयन संबंधी चुनौतियों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 2 (10 अंक / 150 शब्द): अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के संदर्भ में संवैधानिक मूल्यों, संस्थागत जवाबदेही और वर्तमान कानूनी स्थिति पर टिप्पणी कीजिए।

मूल कानून एवं संदर्भ

सभी महत्त्वपूर्ण अधिनियम देखें