“यूनानी लेखकों ने भारत को मुख्यतः राजनीतिक दृष्टिकोण से, चीनी यात्रियों ने धार्मिक दृष्टिकोण से तथा अरब विद्वानों ने वैज्ञानिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देखा।” टिप्पणी कीजिए।
“प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत के रूप में विदेशी विवरणों के कुछ लाभ हैं, किंतु उनमें कुछ कमियाँ भी हैं। उपयुक्त उदाहरण देते हुए कथन का परीक्षण कीजिए।”
“विदेशी लेखकों के विवरणों का उपयोग करते समय इतिहासकारों को सुनी-सुनाई बातों पर आधारित कथनों और प्रत्यक्ष अवलोकन पर आधारित कथनों के बीच अंतर करना चाहिए।” उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
“यूनानी-रोमन तथा चीनी विवरण भारत के सामाजिक इतिहास के पुनर्निर्माण में किन प्रकार से सहायक हैं? उनकी सूचना की अन्य समकालीन स्रोतों से कहाँ तक पुष्टि होती है?”