LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
69वीं BPSC मुख्य परीक्षा · 3 जनवरी 2024

सामान्य हिन्दी

10 प्रश्न100 अंक3 घंटेअर्हक
अर्हक प्रश्नपत्र100 अंक · 3 घंटे
प्रश्न 130 अंक

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए:

  1. युवा वर्ग का मादक-द्रव्य सेवन: कारण और समाधान
  2. मातृभाषा का महत्त्व
  3. जातीय हिंसा
  4. वसुधैव कुटुम्बकम्
  5. आदिवासी जीवन और संस्कृति
  6. भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियाँ
प्रश्न 215 अंक

दिए गए अवतरण का लगभग एक-तिहाई शब्दों में सार लिखकर उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

मूल अवतरण कठिनाइयों, संघर्ष और अभावों के बीच जीवन के वास्तविक आनंद, धैर्य और सफलता के मूल्य पर केंद्रित है। इसमें लिंकन जैसे उदाहरण के माध्यम से बताया गया है कि विपरीत परिस्थितियाँ मनुष्य को मजबूत बनाती हैं और सफलता का स्वाद संघर्ष के बाद अधिक गहरा होता है।

मूल प्रश्न में विस्तृत गद्यांश दिया गया था; यहाँ उसका विषय-संकेत दिया गया है।

प्रश्न 310 अंक

दिए गए 10 अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए:

  1. छत से वह गिरा और हड्डी टूट गया।
  2. भिखारी का झोली फट गया।
  3. सीता रोता-रोता घर गया।
  4. कुरुक्षेत्र युद्ध द्रौपदी की लेकर हुई थी।
  5. मुगल सल्तनत अपनी वैभव और विलास की लिए प्रसिद्ध हैं।
  6. ललित और उपयोगी दोनों प्रकारों के कलाओं ने उन्नति की।
  7. रात के काफी देर तक नीना को नींद नहीं आयी।
  8. मेरे इस मकान की तीसरी मंजिल में रहता हूँ।
  9. थके यात्रियों की वृक्ष को ठंडी छाया सुख देती है।
  10. महात्माओं की आदर्श जीवन अनुकरणीय होती है।
प्रश्न 410 अंक

विशेषण की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

अथवा

उपसर्ग और प्रत्यय में अंतर स्पष्ट कीजिए तथा संस्कृत के उपसर्गों पर उदाहरण सहित प्रकाश डालिए।

प्रश्न 510 अंक

संज्ञा की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को उदाहरण सहित लिखिए।

अथवा

क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 65 अंक

निम्न में से किन्हीं पाँच के दो-दो पर्यायवाची लिखिए:

गृह, अहंकार, शत्रु, हाथ, सूर्य, सिंह, स्वर्ण, वृक्ष, वन, मेघ।

प्रश्न 75 अंक

निम्न में से किन्हीं पाँच का संधि-विच्छेद कीजिए और संधि का नाम भी लिखिए:

उद्गत, कुलांगार, निषेधित, वाङ्मय, दशानन, जलाभिषेक, प्रौद्योगिकी, पुनरागमन, प्रत्याख्यान, चिन्मय।

प्रश्न 85 अंक

काल की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को उदाहरण सहित बताइए।

प्रश्न 95 अंक

निम्न में से किन्हीं पाँच शब्दों के विलोम लिखिए:

सापेक्ष, साधारण, साक्षर, सुगम्य, सुलभ, सुपुत्र, संकीर्ण, संयोग, स्वार्थी, स्वदेशी।

प्रश्न 105 अंक

हिन्दी में वचन कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्नपत्र कोड: 20/FI/CC/M-2023-01परीक्षा: 3 जनवरी 2024
प्रश्न और प्रश्नपत्र देखें
  1. प्रश्न 1: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए: युवा वर्ग का मादक-द्रव्य…
  2. प्रश्न 2: दिए गए अवतरण का लगभग एक-तिहाई शब्दों में सार लिखकर उपयुक्त शीर्षक दीजिए। मूल अवतरण कठिनाइयों,…
  3. प्रश्न 3: दिए गए 10 अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए: छत से वह गिरा और हड्डी टूट गया। भिखारी का झोली फट गया…
  4. प्रश्न 4: विशेषण की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। अथवा उपसर्ग और प्रत्यय में…
  5. प्रश्न 5: संज्ञा की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को उदाहरण सहित लिखिए। अथवा क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण…
  6. प्रश्न 6: निम्न में से किन्हीं पाँच के दो-दो पर्यायवाची लिखिए: गृह, अहंकार, शत्रु, हाथ, सूर्य, सिंह,…
  7. प्रश्न 7: निम्न में से किन्हीं पाँच का संधि-विच्छेद कीजिए और संधि का नाम भी लिखिए: उद्गत, कुलांगार,…
  8. प्रश्न 8: काल की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को उदाहरण सहित बताइए।
  9. प्रश्न 9: निम्न में से किन्हीं पाँच शब्दों के विलोम लिखिए: सापेक्ष, साधारण, साक्षर, सुगम्य, सुलभ,…
  10. प्रश्न 10: हिन्दी में वचन कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।