भारतीय संसद स्वायत्त विधानमंडल नहीं है। इसकी शक्तियाँ विशाल तो हैं, पर असीम नहीं। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए और स्पष्ट कीजिए कि भारतीय संसद की तुलना उसके ब्रिटिश समकक्ष से क्यों नहीं की जा सकती।
सामान्य अध्ययन-II
बिहार के विशेष संदर्भ में भारत में केंद्र-राज्य संबंधों की समस्या और भविष्य में इसकी संभावनाओं की चर्चा कीजिए। जाँच कीजिए कि सहकारी संघवाद के अनुरूप समस्या को रचनात्मक रूप से कैसे संभाला जा सकता है।
भारत में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के उदय का वर्णन कीजिए। क्या क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय एकता को संतुष्ट करने हेतु क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का अस्तित्व उपयुक्त है? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए।
एक स्वतंत्र न्यायपालिका, जिसे न्यायिक समीक्षा की शक्ति प्राप्त है, भारत के संविधान की प्रमुख विशेषता है। क्या न्यायिक सक्रियता ने सर्वोच्च न्यायालय की शक्तियों को और बढ़ा दिया है? उदाहरण सहित समझाइए।
बिहार में औद्योगिक विकास का चित्र प्रस्तुत कीजिए तथा भारत के औद्योगिक विकास से इसकी तुलना कीजिए। राज्य में औद्योगिक पिछड़ेपन के कारणों को इंगित कीजिए तथा स्थिति सुधारने के लिए बिहार सरकार द्वारा उठाए गए हालिया सुधारात्मक कदमों का वर्णन कीजिए।
कहा जाता है कि जीविका महिला सशक्तीकरण का औजार है। इस परियोजना का परिचय दीजिए और इसके उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। बिहार में महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में जीविका परियोजना की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।
नीति आयोग के स्वास्थ्य सूचकांक 2021 के अनुसार भारत के 19 बड़े राज्यों में बिहार का स्थान 18वाँ था। इस स्थिति के लिए उत्तरदायी कारणों को सूचीबद्ध कीजिए। बिहार में स्वास्थ्य स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? क्या वे पर्याप्त हैं? तथ्यों एवं आँकड़ों से पुष्ट कीजिए।
बिहार राज्य में विद्यमान प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों के नाम लिखिए। इनमें से किन्हीं दो का चयन कर वे क्षेत्र बताइए जहाँ ये पाए जाते हैं तथा बिहार के आर्थिक विकास में इनके महत्त्व का वर्णन कीजिए।
किसी भी राष्ट्र के जीवन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य का सीधा संबंध भोजन एवं आहार सुरक्षा से होता है। भारत ने उत्पादन, उत्पादकता, खाद्यान्न उपलब्धता तथा बागवानी उत्पादन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस परिप्रेक्ष्य में बिहार के कृषि विकास में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिए।
“प्रौद्योगिकी एक वरदान से अधिक अभिशाप है।” पर्यावरण प्रदूषण के संदर्भ में इस कथन की पुष्टि कीजिए।
बिहार एक बाढ़-प्रभावित राज्य है। आधुनिक प्रौद्योगिकी बाढ़ को नियंत्रित करने और ऐसे आपदा प्रबंधन में कैसे सहायता कर सकती है? उपयुक्त उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
नैनो प्रौद्योगिकी में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की विशाल क्षमता है। उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन की पुष्टि कीजिए।