भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के लिए उत्तरदायी कारकों का उल्लेख कीजिए। प्रारंभिक राष्ट्रवादियों के प्रति ब्रिटिश नीतियों की चर्चा कीजिए।
सामान्य अध्ययन-I
1857 से 1947 के मध्य बिहार में पाश्चात्य एवं तकनीकी शिक्षा के विस्तार के क्रम को अनुरेखित कीजिए।
एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नायक के रूप में गांधीजी के उदय के लिए उत्तरदायी कारकों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर एक निबंध लिखिए। क्या यह एक स्वतःस्फूर्त आंदोलन था?
मौर्यकालीन कला की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए:
- संथाल विद्रोह
- चंपारण सत्याग्रह
- रवीन्द्रनाथ टैगोर का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान
क्वाड की उत्पत्ति, सदस्यता, विकास एवं उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। भारत के लिए इसका क्या महत्त्व है?
‘अग्निपथ’ विकास अथवा विनाश की ओर पथ है? टिप्पणी कीजिए।
भारतीय संदर्भ में ‘एक राष्ट्र, एक निर्वाचन’ की अवधारणा का वर्णन कीजिए तथा इसके पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क दीजिए।
रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध का मूल कारण क्या है? भारत के विशेष संदर्भ में विश्व के राष्ट्रों पर इसके प्रभाव का वर्णन कीजिए।
प्रायः यह आरोप लगाया जाता है कि सत्ताधारी दल अपने निहित स्वार्थों हेतु संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करता है। क्या आप इस मत से सहमत हैं? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
छह विषयों A–F में सात विद्यार्थियों P–W द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों की दी गई सारणी का अध्ययन कर उत्तर दीजिए।
- R द्वारा सभी छह विषयों में प्राप्त कुल प्रतिशत अंक ज्ञात कीजिए।
- P द्वारा B, D और E में प्राप्त अंकों के योग तथा T द्वारा उन्हीं विषयों में प्राप्त अंकों के योग का अंतर ज्ञात कीजिए।
- विषय B में सभी विद्यार्थियों के औसत अंक ज्ञात कीजिए।
- विषय C और D में सभी विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त औसत प्रतिशत अंक ज्ञात कीजिए।
- विषय F में सभी विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त कुल अंक ज्ञात कीजिए।
2010-11 से 2013-14 तक टोस्टर की बिक्री तथा 2013-14 में विभिन्न कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी वाले दिए गए पाई-चार्ट का अध्ययन कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
- यदि वीडियोकॉन ने 2010-11 से समान बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी, तो चार वर्षों में उसके कितने टोस्टर बिके?
- यदि 2012-13 में BPL की बाजार हिस्सेदारी 7% थी, तो 2012-13 से 2013-14 तक BPL के टोस्टरों की संख्या में कितना परिवर्तन हुआ?
- यदि ‘अन्य’ कंपनियों में महाराजा भी शामिल है और उसकी बिक्री ‘अन्य’ की बिक्री की 40% है, तो 2013-14 में महाराजा के कितने टोस्टर बिके?
- यदि 2014-15 में कुल टोस्टर बिक्री वही वृद्धि-दर बनाए रखती है जो 2012-13 से 2013-14 के बीच थी और TVS की बाजार हिस्सेदारी स्थिर रहती है, तो 2014-15 में TVS कितने टोस्टर बेचेगा?
- यदि 2013-14 में IFB 7000 अधिक इकाइयाँ बेचता, तो उसकी बाजार हिस्सेदारी कितनी होती?
2001-02 से 2006-07 तक एक कारखाने के बोल्टों के लक्ष्य उत्पादन और वास्तविक उत्पादन के दिए गए रेखा-ग्राफ का अध्ययन कर उत्तर दीजिए।
- 2004-05 से 2005-06 के बीच लक्ष्य उत्पादन में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
- किस अवधि में लक्ष्य उत्पादन के सापेक्ष वास्तविक उत्पादन का प्रतिशत सर्वाधिक था?
- उन वर्षों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिए जिनमें वास्तविक उत्पादन औसत वास्तविक उत्पादन से अधिक था और जिनमें कम था।
- 2002-03, 2005-06 तथा 2006-07 के लक्ष्य उत्पादन के योग और उन्हीं वर्षों के वास्तविक उत्पादन के योग का अनुपात ज्ञात कीजिए।
- 2002-03 और 2005-06 को मिलाकर लक्ष्य उत्पादन और वास्तविक उत्पादन के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
1951, 1961, 1971, 1981 और 1991 के प्रति व्यक्ति आय तथा राष्ट्रीय आय के दिए गए दंड-आलेखों का अध्ययन कर उत्तर दीजिए।
- 1951 से 1991 तक प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
- 1961 से 1971 तक प्रति व्यक्ति आय की वार्षिक वृद्धि-दर ज्ञात कीजिए, यह मानते हुए कि वृद्धि एकसमान थी।
- 1981 में देश की जनसंख्या ज्ञात कीजिए।
- 1981-1991 के दशक में जनसंख्या की वृद्धि-दर कितनी थी?
- 1951 से 1991 तक राष्ट्रीय आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?