“भारत के राष्ट्रपति की भूमिका परिवार के उस वृद्ध व्यक्ति के समान है जिसके पास सभी अधिकार तो हैं, लेकिन परिवार के शरारती युवा सदस्य यदि उसकी बात न सुनें तो वह प्रभावी रूप से कुछ नहीं कर सकता।” इस कथन का मूल्यांकन कीजिए।
सामान्य अध्ययन-II
भारतीय संघीय संरचना संवैधानिक रूप से केंद्र सरकार की ओर उन्मुख है। स्पष्ट कीजिए।
“भारतीय राज्यों के असमान विकास ने अनेक सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक समस्याएँ उत्पन्न की हैं।” बिहार के विशेष संदर्भ में इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए।
भारत की संसद राष्ट्रीय एकीकरण का एक प्रभावी मंच है। चर्चा कीजिए।
बिहार सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में उल्लेख किया गया है कि पिछले तीन वर्षों में बिहार ने भारत की वृद्धि दर से अधिक वृद्धि दर दर्ज की है। अर्थव्यवस्था के किन क्षेत्रों ने इस प्रगति में योगदान दिया? चर्चा कीजिए।
बिहार में विद्यमान आर्थिक एवं सामाजिक विकास की विषमताओं के प्रमुख कारण क्या हैं? इन विषमताओं को कम करने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
जनसांख्यिकीय लाभांश से आप क्या समझते हैं? संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार भारत, विशेषकर बिहार, कब तक इसका लाभ उठाने की स्थिति में रहेगा? इस संबंध में बिहार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालिए।
मानव विकास को कैसे मापा जाता है? मानव विकास के एजेंडे को प्राप्त करने के लिए बिहार सरकार की सात प्रतिबद्धताएँ क्या हैं? इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सरकार की योजनाओं की व्याख्या कीजिए।
भारत विश्व में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों में दूसरे स्थान पर था। तेज टीकाकरण प्रक्रिया के साथ सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग इस घातक विषाणु से निपटने के प्रमुख उपाय थे। प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिपादित ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की स्थिति से निपटने में भारत द्वारा निभाई गई भूमिका का वर्णन कीजिए।
वर्तमान में अन्य ग्रहों पर जीवन की खोज विश्व के अनेक देशों के वैज्ञानिकों के उद्देश्यों में से एक है। विशेष रूप से 21वीं सदी में इस उद्देश्य की दिशा में भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान की प्रगति की चर्चा कीजिए।
“भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत विविध प्रकार के आयुधों को शामिल करके अपनी रक्षा प्रणाली को सुदृढ़ किया है।” रक्षा प्रौद्योगिकी में वैज्ञानिक विकास के आधार पर इस कथन को उचित ठहराइए।
बिहार में बाढ़ और सूखा वर्षों से विकास एवं समृद्धि की प्रमुख बाधाएँ रहे हैं। उपयुक्त उदाहरणों सहित इस प्रकार के आपदा प्रबंधन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका की चर्चा कीजिए।
प्रश्न और प्रश्नपत्र देखें
- प्रश्न 1: “भारत के राष्ट्रपति की भूमिका परिवार के उस वृद्ध व्यक्ति के समान है जिसके पास सभी अधिकार तो…
- प्रश्न 2: भारतीय संघीय संरचना संवैधानिक रूप से केंद्र सरकार की ओर उन्मुख है। स्पष्ट कीजिए।
- प्रश्न 3: “भारतीय राज्यों के असमान विकास ने अनेक सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक समस्याएँ उत्पन्न की हैं।”…
- प्रश्न 4: भारत की संसद राष्ट्रीय एकीकरण का एक प्रभावी मंच है। चर्चा कीजिए।
- प्रश्न 5: बिहार सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में उल्लेख किया गया है कि पिछले तीन वर्षों में बिहार ने…
- प्रश्न 6: बिहार में विद्यमान आर्थिक एवं सामाजिक विकास की विषमताओं के प्रमुख कारण क्या हैं? इन विषमताओं को…
- प्रश्न 7: जनसांख्यिकीय लाभांश से आप क्या समझते हैं? संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के अनुसार…
- प्रश्न 8: मानव विकास को कैसे मापा जाता है? मानव विकास के एजेंडे को प्राप्त करने के लिए बिहार सरकार की सात…
- प्रश्न 9: भारत विश्व में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित देशों में दूसरे स्थान पर था। तेज टीकाकरण प्रक्रिया…
- प्रश्न 10: वर्तमान में अन्य ग्रहों पर जीवन की खोज विश्व के अनेक देशों के वैज्ञानिकों के उद्देश्यों में से…
- प्रश्न 11: “भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत विविध प्रकार के आयुधों को…
- प्रश्न 12: बिहार में बाढ़ और सूखा वर्षों से विकास एवं समृद्धि की प्रमुख बाधाएँ रहे हैं। उपयुक्त उदाहरणों…