LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
65वीं BPSC मुख्य परीक्षा · 26 नवंबर 2020

सामान्य अध्ययन-II

300 अंक3 घंटेवास्तविक PYQ
मूल प्रश्नपत्र से सत्यापितआँकड़ा-आधारित प्रश्नों में मूल तालिका/ग्राफ का संदर्भ प्रश्न के साथ सुरक्षित रखा गया है
खंड-I · भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन
प्रश्न 138 अंक

क्या आप इस मत से सहमत हैं कि हमारे संविधान ने एक हाथ से मौलिक अधिकार दिए और दूसरे हाथ से उन्हें वापस ले लिया?

प्रश्न 238 अंक

“भारतीय संसद एक गैर-प्रभुता-संपन्न विधि-निर्मात्री संस्था है।” इस कथन का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 338 अंक

भारतीय राजनीतिक दल-व्यवस्था राष्ट्रीयतावादी नहीं, बल्कि व्यक्तिवादी है। बिहार राज्य के संदर्भ में इस तथ्य की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 438 अंक

ई-शासन से आप क्या समझते हैं? बिहार में ई-शासन के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा कीजिए।

खंड-II · भारतीय अर्थव्यवस्था एवं बिहार
प्रश्न 538 अंक

1991 से भारतीय कृषि में उत्पादन एवं उत्पादकता की प्रवृत्तियों का मूल्यांकन कीजिए। बिहार में कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए कौन-से व्यावहारिक उपाय अपनाए जाने चाहिए?

प्रश्न 638 अंक

आर्थिक सुधारोत्तर युग में भारत में आर्थिक नियोजन की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिए। इस संदर्भ में स्पष्ट कीजिए कि देश के आर्थिक विकास में राज्य और बाजार सहक्रियात्मक भूमिका कैसे निभा सकते हैं।

प्रश्न 738 अंक

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की नई परिभाषा क्या है? औद्योगिक विकास को गति देने तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता सुनिश्चित करने में MSME की भूमिका का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 838 अंक

बिहार के तीव्र आर्थिक विकास में मुख्य बाधाएँ क्या हैं? इन बाधाओं को किस प्रकार दूर किया जा सकता है?

खंड-III · विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
प्रश्न 936 अंक

भारत में ‘मेक इन इंडिया’ मोदी सरकार द्वारा शुरू किया गया एक प्रकार का स्वदेशी आंदोलन है। इसे बढ़ावा देने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका का उदाहरण सहित विस्तार से वर्णन कीजिए।

प्रश्न 1036 अंक

वर्तमान परिदृश्य में देश के प्रमुख मुद्दे हैं—बढ़ती जनसंख्या, उच्च स्वास्थ्य जोखिम, क्षीण होते प्राकृतिक संसाधन और घटती कृषि भूमि। इन चारों क्षेत्रों में प्रत्येक के लिए कम-से-कम चार वैज्ञानिक पहलों की चर्चा कीजिए जिन्हें आप लागू करना चाहेंगे।

प्रश्न 1136 अंक

बिहार नियमित रूप से बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करता है। इन आपदाओं के पूर्वानुमान और प्रबंधन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्या भूमिका निभा सकते हैं? व्यावहारिक उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 1236 अंक

कोविड-19 से उत्पन्न रोजगार संकट को नियंत्रित करने तथा राष्ट्र के विकास की गति बनाए रखने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्या भूमिका निभा सकते हैं? विस्तार से चर्चा कीजिए।

स्रोत सत्यापन: मूल BPSC प्रश्नपत्र · प्रश्नपत्र कोड 09/FE/CC/M-2019-03परीक्षा: 26 नवंबर 2020
प्रश्न और प्रश्नपत्र देखें
  1. प्रश्न 1: क्या आप इस मत से सहमत हैं कि हमारे संविधान ने एक हाथ से मौलिक अधिकार दिए और दूसरे हाथ से उन्हें…
  2. प्रश्न 2: “भारतीय संसद एक गैर-प्रभुता-संपन्न विधि-निर्मात्री संस्था है।” इस कथन का मूल्यांकन कीजिए।
  3. प्रश्न 3: भारतीय राजनीतिक दल-व्यवस्था राष्ट्रीयतावादी नहीं, बल्कि व्यक्तिवादी है। बिहार राज्य के संदर्भ…
  4. प्रश्न 4: ई-शासन से आप क्या समझते हैं? बिहार में ई-शासन के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा कीजिए।
  5. प्रश्न 5: 1991 से भारतीय कृषि में उत्पादन एवं उत्पादकता की प्रवृत्तियों का मूल्यांकन कीजिए। बिहार में…
  6. प्रश्न 6: आर्थिक सुधारोत्तर युग में भारत में आर्थिक नियोजन की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिए। इस संदर्भ में…
  7. प्रश्न 7: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की नई परिभाषा क्या है? औद्योगिक विकास को गति देने तथा आत्मनिर्भर…
  8. प्रश्न 8: बिहार के तीव्र आर्थिक विकास में मुख्य बाधाएँ क्या हैं? इन बाधाओं को किस प्रकार दूर किया जा सकता…
  9. प्रश्न 9: भारत में ‘मेक इन इंडिया’ मोदी सरकार द्वारा शुरू किया गया एक प्रकार का स्वदेशी आंदोलन है। इसे…
  10. प्रश्न 10: वर्तमान परिदृश्य में देश के प्रमुख मुद्दे हैं—बढ़ती जनसंख्या, उच्च स्वास्थ्य जोखिम, क्षीण होते…
  11. प्रश्न 11: बिहार नियमित रूप से बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करता है। इन आपदाओं के…
  12. प्रश्न 12: कोविड-19 से उत्पन्न रोजगार संकट को नियंत्रित करने तथा राष्ट्र के विकास की गति बनाए रखने में…