LIVEUPSC CSE 2027 & BPSC • नोट्स • समसामयिकी • PYQ • Tests
64वीं BPSC मुख्य परीक्षा · 14 जुलाई 2019

सामान्य अध्ययन-II

300 अंक3 घंटेवास्तविक PYQ
मूल प्रश्नपत्र से सत्यापितआँकड़ा-आधारित प्रश्नों में मूल तालिका/ग्राफ का संदर्भ प्रश्न के साथ सुरक्षित रखा गया है
खंड-I · भारतीय राजव्यवस्था
प्रश्न 138 अंक

“भारतीय संविधान अपनी प्रस्तावना में भारत को एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है।” इस घोषणा को लागू करने वाले संवैधानिक प्रावधान कौन-कौन से हैं?

प्रश्न 238 अंक

भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में। क्या वह केवल एक कठपुतली है?

प्रश्न 338 अंक

“न्यायिक सक्रियता भारतीय शासन में हाल की एक प्रवृत्ति है।” टिप्पणी कीजिए तथा न्यायिक सक्रियता के पक्ष और विपक्ष में मुख्य तर्क प्रस्तुत कीजिए।

प्रश्न 438 अंक

“बहुत अधिक राजनीतिक दल भारतीय राजनीति के लिए अभिशाप हैं।” बिहार के संदर्भ में इस तथ्य की व्याख्या कीजिए।

खंड-II · भारतीय अर्थव्यवस्था एवं विकास
प्रश्न 538 अंक

भारत में ‘खाद्य सुरक्षा’ की आवश्यकता का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।

प्रश्न 638 अंक

भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में विश्व व्यापार संगठन की भूमिका की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 738 अंक

भारतीय आर्थिक नियोजन की प्रमुख उपलब्धियों का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 838 अंक

“जब तक भारत में जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं होता, आर्थिक विकास को उसके वास्तविक परिप्रेक्ष्य में नहीं आँका जा सकता।” इस कथन का परीक्षण कीजिए।

खंड-III · विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
प्रश्न 936 अंक

भारत में नदियों का बहुत अच्छा जाल होने के बावजूद कई क्षेत्र जल-संकट से पीड़ित हैं और विशेष रूप से पेयजल की कमी रहती है। इस समस्या के समाधान हेतु जल प्रबंधन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका की चर्चा कीजिए।

प्रश्न 1036 अंक

बढ़ती विद्युत माँग और घटते पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों के कारण देश विद्युत संकट का सामना कर रहा है। इस कठिन ऊर्जा माँग से निपटने के लिए वर्तमान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी द्वारा उपलब्ध साधनों का विस्तार से वर्णन कीजिए।

प्रश्न 1136 अंक

वर्तमान सरकार विभिन्न राज्यों में स्मार्ट शहर विकसित करने का प्रयास कर रही है। स्मार्ट शहरों के बारे में आपकी क्या परिकल्पना है? आदर्श स्मार्ट शहरों के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 1236 अंक

जनसंख्या की बहुगुणित वृद्धि और अव्यवस्थित नियोजन से अनुपातहीन कचरा-उत्पादन हुआ है। विभिन्न प्रकार के कचरे की चर्चा कीजिए और बताइए कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सहायता से देश इस समस्या को कैसे दूर कर सकता है।

स्रोत सत्यापन: मूल BPSC प्रश्नपत्र · प्रश्नपत्र कोड 06/FD/CC/M-2019-03/72परीक्षा: 14 जुलाई 2019
प्रश्न और प्रश्नपत्र देखें
  1. प्रश्न 1: “भारतीय संविधान अपनी प्रस्तावना में भारत को एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य…
  2. प्रश्न 2: भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से…
  3. प्रश्न 3: “न्यायिक सक्रियता भारतीय शासन में हाल की एक प्रवृत्ति है।” टिप्पणी कीजिए तथा न्यायिक सक्रियता…
  4. प्रश्न 4: “बहुत अधिक राजनीतिक दल भारतीय राजनीति के लिए अभिशाप हैं।” बिहार के संदर्भ में इस तथ्य की…
  5. प्रश्न 5: भारत में ‘खाद्य सुरक्षा’ की आवश्यकता का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए।
  6. प्रश्न 6: भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में विश्व व्यापार संगठन की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
  7. प्रश्न 7: भारतीय आर्थिक नियोजन की प्रमुख उपलब्धियों का मूल्यांकन कीजिए।
  8. प्रश्न 8: “जब तक भारत में जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं होता, आर्थिक विकास को उसके वास्तविक…
  9. प्रश्न 9: भारत में नदियों का बहुत अच्छा जाल होने के बावजूद कई क्षेत्र जल-संकट से पीड़ित हैं और विशेष रूप…
  10. प्रश्न 10: बढ़ती विद्युत माँग और घटते पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों के कारण देश विद्युत संकट का सामना कर रहा है…
  11. प्रश्न 11: वर्तमान सरकार विभिन्न राज्यों में स्मार्ट शहर विकसित करने का प्रयास कर रही है। स्मार्ट शहरों के…
  12. प्रश्न 12: जनसंख्या की बहुगुणित वृद्धि और अव्यवस्थित नियोजन से अनुपातहीन कचरा-उत्पादन हुआ है। विभिन्न…